{"_id":"623e00573af5506c06390a06","slug":"retired-soldier-in-car-died-during-treatment-hardoi-news-knp6874725168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार रिटायर्ड सैनिक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार रिटायर्ड सैनिक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कार का टायर फटने से हुए हादसे में घायल रिटायर्ड सैनिक ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इनकी पत्नी व इकलौते बेटे का इलाज हो रहा है। बता दें कि इनकी कार टायर फटने के बाद एक बाइक से भिड़ गई थी, जिसमें सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई थी।
लखनऊ के केशव नगर सीतापुर रोड पर निराला नगर निवासी रिटायर्ड सैनिक सी जोसेफ जयराज कुछ दिन पहले अपनी कार से शहर के कोयलबाग कालोनी में बेटी के घर आ रहे थे।
उनके साथ पत्नी परवीन एल जोसेफ और इकलौता बेटा बेंजामिन जोसेफ भी था। परिजनों ने बताया कि रास्ते में लखनऊ रोड पर अचानक कार का टायर फट गया, जिससे कार बेकाबू होकर एक बाइक में टक्कर मारते हुए आगे जाकर रुकी थी।
विज्ञापन
इस हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कार सवार सी जोसेफ जयराज, उनकी पत्नी और बेटे को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
अब घायल सी जोसेफ की मौत हो गई। पत्नी और बेटे का इलाज हो रहा है।