{"_id":"7f5f97eaf8c60c5972ca7c350d65911d","slug":"restoration-of-home-guards-absence-outrage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों की बहाली न होने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डों की बहाली न होने से आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 29 Mar 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी
विज्ञापन
एसोसिएशन की मासिक बैठक रविवार को जीआईसी में हुई, जिसमें निष्कासित
होमगार्ड जवानों की दोबारा बहाली अभी तक न करने पर रोष जताया गया। बैठक में
जवानों ने बहाली के लिए कोर्ट में गुहार लगाए जाने की रणनीति तय करते हुए
जवानों की ड्यूटी का भुगतान भी समय से करने की मांग की।
निष्कासित जवानों की बहाली के लंबित प्रकरण को लेकर जीआईसी में हुई होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक में जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि होमगार्ड्स मुख्यालय ने मंडलीय कमांडेंट को तीन वर्ष के अंदर निष्कासित जवानों की बहाली करने के आदेश दिए गए थे।
पर बहाली अभी तक नहीं की गई है, ऐसे में अब किसी भी समय मंडलीय कमांडेंट के कार्यालय का घेराव जवानों द्वारा किया जा सकता है। जिला उपाध्यक्ष राममुरारी पांडेय ने कहा कि जवानों की ड्यूटी का भुगतान समय से नहीं किया जा रहा है।
शासनादेशों के अनुसार 15 तारीख तक भुगतान कर दिया जाना चाहिए। समय से भुगतान न होने से आर्थिक कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है। बताया कि कोर्ट ने मध्य प्रदेश की पूर्व लंबित याचिकाओं का निपटारा करते हुए होमगार्ड्स जवानों को नियमितीकरण एवं राज्य पुलिस कर्मी आरक्षी के समान वेतन व सुविधाएं प्रदान करने का निर्णय कर आदेश दिया गया है।
ऐसे में अब मांगों को लेकर जनपद के होमगार्ड भी न्यायालय की शरण में जाएंगे। बैठक में देवेंद्र प्रताप सिंह, शिव कुमार, मुन्नी देवी तथा शांति देवी मौजूद थे।