फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   reservation in kisan and awadh asam train will start from tomorrow

कल से कि सान व अवध आसाम में रिजर्वेशन शुरू

Tue, 08 Sep 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
reservation in kisan and awadh asam train will start from tomorrow
हरदोई। कोरोना के चलते 23 मार्च से लॉकडाउन लगने के बाद से बंद किसान एक्सप्रेस(गंगा सतलुज एक्सप्रेस) व अवध आसाम एक्सप्रेस का संचालन 12 सितंबर से शुरू हो रहा है। इन ट्रेनों में यात्रा करने को इच्छुक लोग गुरुवार सुबह से रिजर्वेशन करा सकेंगे। जनरल क्लॉस में यात्रा करने के लिए भी यात्रियों को पूर्व में ही रिजर्वेशन कराना होगा। दोनों ट्रेनों में तत्काल टिकट की व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ माह पूर्व दिल्ली लखनऊ रूट पर चलने वाली दिल्ली मेल का संचालन शुरू किया गया था, जबकि इस रूट की अन्य सभी यात्री ट्रेनों (हरदोई स्टॉपेज वाली) का संचालन बंद चल रहा था। हाल ही में रेलवे ने कई ट्रेनों की शुरूआत की घोषणा की, जिसमें हरदोई से गुजरने वाली दो प्रमुख ट्रेनों अप रूट की ट्रेन संख्या 03307 व डाउन रूट की ट्रेन संख्या 03308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस एवं अप रूट की ट्रेन संख्या 05909 व डाउन रूट की ट्रेन संख्या 05910 अवध आसाम एक्सप्रेस का संचालन शुरू किए जाने की घोषणा की है, दोनों ट्रेनों का संचालन 12 सितंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में यात्रा करने के इच्छुक यात्रियों को 10 सितंबर से रिजर्वेशन कराने की सुविधा दी गई है। आरक्षित कोच के साथ ही जनरल क्लॉस में यात्रा कराने के लिए भी यात्रियों को रिजर्वेशन कराना होगा। सीएमआई अम्बुज मिश्रा ने बताया कि यात्रियों को ट्रेन के निर्धारित टाइम से डेढ़ घंटे पहले स्टेशन आना होगा। यहां उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। बताया कि जिनका टिकट कंफर्म होगा, सिर्फ वही यात्री ट्रेन में यात्रा का लाभ ले सकेंगे। यही नहीं यात्रा के दौरान सभी के द्वारा मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed