फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report on the syndicate bank's assistant manager

सिंडिकेट बैंक की सहायक प्रबंधक पर मारपीट की रिपोर्ट

Fri, 17 Jan 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Report on the syndicate bank's assistant manager
शाहाबाद। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों का खाता खुलवाने के लिए जाने पर महिलाओं के साथ धक्कामुक्की करने के आरोप में सिंडिकेट बैंक हूसेपुर शाखा की सहायक प्रबंधक के विरुद्ध शाहाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली में दी गई तहरीर में लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह मियांपुर की अध्यक्ष सोनवती ने बताया कि ग्राम पंचायत कोडऱा सरैया में सात स्वयं सहायता समूहों का बैंक खाता खोलने के लिए डिप्टी मैनेजर नेहा तिवारी ने पांच माह तक दौड़ाया। इसके अलावा मिठनापुर, मियांपुर आदि में बनाए गए स्वयं सहायता समूहों के भी खातों की पत्रावली तैयार कराई गई, लेकिन बैंक खाता नहीं खुल सका। आरोप है कि 13 जनवरी को सोनवती अपने स्वयं सहायता समूह की सचिव प्रीती देवी और रामवती के साथ सिंडिकेट बैंक की हूसेपुर शाखा गईं तो वहां डिप्टी मैनेजर नेहा तिवारी ने अभद्रता करते हुए महिलाओं के साथ धक्कामुक्की की और बैंक से बाहर निकाल दिया। कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। इस बारे में संबंधित डिप्टी मैनेजर नेहा तिवारी ने बताया कि बैंक में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और कोई भी पूरी घटना की जांच कर सकता है। उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed