फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report of the murder of a young man on the orders of the court

Hardoi News: कोर्ट के आदेश पर युवक की हत्या की रिपोर्ट

Sat, 04 Mar 2023 09:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 04 Mar 2023 09:49 AM IST
विज्ञापन
Report of the murder of a young man on the orders of the court
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के बरनई गांव निवासी एक युवक की नागपुर में सात माह पूर्व हुई हत्या के मामले में न्यायालय के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बरनई गांव निवासी विजय कुमार ने दी गई तहरीर में बताया कि उसका पुत्र पवन (24) गांव के ही आदेश कुमार शर्मा व हरपालपुर कस्बा निवासी सुनील शर्मा के साथ घर से मजदूरी करने नागपुर के अंबाझरी 25 जुलाई 2022 को गया था। तीन अगस्त 2022 को आरोपी पवन का शव गाड़ी से लेकर घर आए। इस मामले में पीड़ित ने अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस समेत आला अफसरों से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर मृतक के पिता ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को दो आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed