{"_id":"622b7f1c758ab9036b7ab90e","slug":"report-not-filed-even-after-five-days-of-incident-hardoi-news-knp685103177","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटना के पांच दिन बाद भी दर्ज नहीं की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटना के पांच दिन बाद भी दर्ज नहीं की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के खेतुई गांव में लाखों की डकैती में पांचवें दिन भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उल्टे पुलिस परिवार के लोगों पर संदेह जताते हुए डकैती को चोरी में दर्ज कराने का पीड़ित पर दबाव बना रही है।
पीड़ित लगातार पुलिस अफसरों के चक्कर लगा रहा है। देहात कोतवाली के ग्राम खेतुई निवासी विपिन सिंह मोबाइल टॉवर पर काम करते हैं। सोमवार की रात वह मां और भाई के साथ कछौना के समसपुर में भंडारे में शामिल होने गए थे।
घर पत्नी अंशूू और दो छोटे बच्चे थे। देर रात 12 बजे छत के रास्ते नीचे उतर कर आए पांच बदमाशों ने धावा बोल दिया था।
एक व्यक्ति ने कमरे में सो रही अंशू का दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खोलते ही बदमाश ने सिर पर वार कर दिया था, जिससे वह जमीन पर गिर गई थी। बदमाशों ने अंशू को खंभे में बांध दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद कमरे मेें रखी दो लाख की नकदी, 11 सोने की अंगूठी, एक सोने का हार, दो सोने की चेन, चार जोड़ी पायल, एक जोड़ी झाला, 12 जोड़ी मांग बेंदी आदि लेकर फरार हो गए थे।
पीड़ित ने घटना में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बताया कि घटना का खुलासा करना दूर पुलिस ने पांच दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
पुलिस डकैती की वारदात को चोरी मेें बदलनेे का दबाव बना रही है। पीड़ित ने अफसरों से शिकायत करने की बात कही है। सीओ सिटी विनोद द्विवेदी ने बताया कि घटना में घर के ही लोगों की हाथ होने की बात सामने आ रही है।