{"_id":"602fefce8ebc3ee8ea704bfe","slug":"report-filed-against-supervisor-on-disturbances-hardoi-news-knp6128888167","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी पर सुपरवाइजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी पर सुपरवाइजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सवायजपुर तहसील में जमा करने के लिए दी गई मतदाता सूची को बदलने में सुपरवाइजर आरिफ हुसैन जांच के दौरान दोषी पाए गए हैं।
नायब तहसीलदार की जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद एसडीएम ने रिपोर्ट डीएम को भेज दी थी। डीएम के निर्देश पर बीईओ भरखनी इंद्रप्रताप सिंह ने सुपरवाइजर व कनकापुर लाल के प्रधानाध्यापक आरिफ हुसैन के खिलाफ पाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विकास खंड भरखनी की ग्राम पंचायत सराय राघव के बीएलओ कृष्ण कुमार ने 33 विलोपन मतदाताओं व दो परिवर्धन मतदाताओं की सूची तहसील में जमा करने के लिए सुपरवाइजर आरिफ हुसैन को सौंपी थी।
11 जनवरी को जब बीएलओ कृष्ण कुमार तहसील पहुंचे और जानकारी की तो पता चला कि सुपरवाइजर आरिफ हुसैन में 53 विलोपन मतदाताओं व छह परिवर्धन मतदाताओं वाली गलत सूची तहसील में जमा की है।
विज्ञापन
पूरा प्रकरण संज्ञान में आने पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार पीयूष भार्गव से पूरे मामले की जांच कराई। जांच में रिपोर्ट में गड़बड़ी किए जाने की पुष्टि होने पर एसडीएम दीपक वर्मा ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए डीएम को रिपोर्ट भेज दी थी।
डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को भरखनी के बीईओ इंद्रप्रताप सिंह ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सुपरवाइजर व उच्च प्राथमिक विद्यालय कनकापुर लाल के प्रधानाध्यापक आरिफ हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ राजेश रॉय ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।