फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   report against beauty parler shop honour

आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर ब्यूटी पार्लर संचालिका सहित तीन पर रिपोर्ट

Mon, 09 Mar 2020 09:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
report against beauty parler shop  honour
संडीला (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशराफ टोला में शिक्षिका के फांसी लगाकर जान दिए जाने के मामले में फर्रुखाबाद के कमालगंज निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका और उसकी दो पुत्रियों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के कमालगंज निवासी श्याम सिंह की पत्नी अनीता वर्मा (41) संडीला विकास खंड के ग्राम रसूलपुर के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थी। वह दो पुत्रों अंश प्रताप व प्रियांश के साथ संडीला कस्बे के मोहल्ला अशराफ टोला में किराये पर रहती थी। जबकि उनका पति कमालगंज में रहता है। रविवार सुबह शिक्षिका ने किराये के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन

मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें मौत के लिए कमालगंज में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली शालिनी सिंह पत्नी स्व. रामनरेश सिंह और उसके परिजनों को जिम्मेदार ठहराया था। सुसाइड नोट के मुताबिक शालिनी सिंह ने अनीता के मकान को किराए पर लेने के बाद कब्जा लिया था। मकान न छोड़ना पड़े, इसलिए शालिनी ने 25 फरवरी को अनीता वर्मा और उसके पति श्याम सिंह के विरुद्ध कमालगंज थाने में डकैती का मुकदमा दर्ज करा दिया था। इससे आहत होकर अनीता ने खुदकुशी करने की बात सुसाइड नोट में लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति श्याम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शालिनी और उसकी दो पुत्रियों प्रीती और प्रिया के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में श्याम सिंह ने आरोप लगाया है कि शालिनी और उसकी पुत्रियां 10 लाख रुपये मकान खाली करने के लिए मांग रही थीं और न देने पर लूट और दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे रही थीं। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed