फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report against BDC member for uprooting bricks from pavement

Hardoi News: बीडीसी सदस्य के खिलाफ खड़ंजा की ईंट उखाड़ने की रिपोर्ट

Fri, 12 Sep 2025 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 12 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Report against BDC member for uprooting bricks from pavement
- 120 मीटर खड़ंजा उखाड़कर निजी उपयोग में लेने की पुष्टि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। ग्राम पंचायत झोथूपुर के मजरा सुहागपुर में 1.48 लाख रुपये की लागत वाली 120 मीटर लंबाई की खड़ंजा की ईंट उखाड़ने के मामने में पुलिस ने नौ दिन बाद बीडीसी सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम विकास अधिकारी अंकित कुमार ने शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और खड़ंजा की ईंट निजी उपयोग में लिए जाने पर तीन सितंबर को कोतवाली पुलिस को तहरीरी दी थी।कोतवाली पुलिस ने पंचायत सचिव की तरफ से बीडीसी सोनू कुमार के खिलाफ चोरी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में रिपोर्ट की है।
विज्ञापन

18 अगस्त को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रधान पुत्र आशुतोष ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि बीडीसी सोनू कुमार ने एक साल पहले 120 मीटर सड़क की ईंट उखाड़ कर निजी उपयोग में ले ली हैं। ग्रामीणों ने जब इसकी बीडीसी से शिकायत की तो, नया खड़ंजा लगवाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वाले पिछले एक साल से खड़ंजा डलवाने की राह देखते रहे। बरसात में कीचड़ और फिसलन के डर से गांव वालों ने उस रास्ते से निकलना बंद कर दिया था। बीडीसी ने गांव के सुनील से अभद्रता भी की। ग्राम विकास अधिकारी अंकित कुमार ने जांच की और खड़ंजा उखाड़ने की शिकायत को सही पाया। बीडीओ दिनेश शर्मा ने पंचायत सचिव की रिपोर्ट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई की संस्तुति की थी। ब्लाॅक स्तर पर मामले को टालने और सुलह-समझौते की कवायद चलती रही। वहीं डीएम के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed