फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   repairing start, 8 crore needed for construction

फौरी मरम्मत शुरू, कायदे के निर्माण को चाहिए आठ करोड़ रुपये

Sun, 14 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
repairing start, 8 crore needed for  construction
हरदोई। कटरी के इलाके में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों को लेकर अमर उजाला में छपी खबर पर प्रशासन गंभीर है। कई क्षतिग्रस्त मार्गों को फौरी तौर पर आवागमन के लायक बनाने के लिए गड्ढों को भरने का कार्य शुरू हो गया। उधर दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त मार्गों और पुलियों का सर्वे पूरा कर लिया है। विभाग को इसके लिए आठ करोड़ रुपये से अधिक की जरूरत है।
विज्ञापन

22 से 28 अक्तूबर के बीच कटरी के इलाके में गंगा और इसकी सहायक नदियों में बाढ़ के कारण हालात बिगड़ गए थे। बाढ़ के कारण जहां कई मार्ग और पुलिया पूरी तरह कट गए थे, वहीं उतरते पानी ने भी खासा नुकसान किया है। इस पर खबर को संज्ञान में लेकर लोक निर्माण विभाग के खंड एक के अधिशासी अभियंता एचडी अहिरवार ने मातहतों को फौरी तौर पर मरम्मत का कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने बताया कि फिलहाल कोशिश यह है कि मार्गों को चलने लायक कर दिया जाए। गड्ढे भर दिए जाएं, ताकि आवागमन में लोगों को परेशानी न हो और कोई अनहोनी न हो। विभाग ने क्षतिग्रस्त मार्गों का सर्वे पूरा कर लिया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि मुख्य तौर पर दस मार्ग वृहद स्तर पर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें पुलिया भी शामिल हैं। सर्वे करने के साथ ही इस्टीमेट भी बना लिया गया है और शासन से बजट मांगा गया है। उन्होंने बताया कि आठ करोड़ 63 लाख रुपये की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होना है काम
- हरपालपुर-चौसार-श्रीमऊ मार्ग के किलोमीटर संख्या 11 में लघुसेतु के निर्माण की आवश्यकता
- चौसार-बेहटा-कटरी छोछपुर मार्ग पर आरसीसी पुलिया के निर्माण और पहुंच मार्ग का निर्माण
- खद्दीपुर चयनसिंह मार्ग पर आरसीसी पुलिया का निर्माण
- बांगरमऊ-सवायजपुर-अल्हागंज मार्ग किलोमीटर 26 से पलिया बेड़ीजोर कड़हर होते हुए फर्रुखाबाद मार्ग किलोमीटर 16 और 18 में पुलिया का निर्माण कार्य
- भवानीपुर संपर्क मार्ग पर आरसीसी पुलिया का निर्माण
- मुर्चाबाग से रम्पुरा मार्ग पर दो पुलिया का निर्माण
- दहेलिया कटरी छोछपुर से चंद्रमपुर सिसाला मार्ग पर पुन:निर्माण का कार्य
- दहेलिया कटरी छोछपुर मार्ग से खुर्रमपुर माग पर पुलिया का निर्माण
- सीढ़ेपुर संपर्क मार्ग पर पुलिया का निर्माण
- दहेलिया कटरी छोछपुर मार्ग पर पुलिया का निर्माण और मार्ग की मरम्मत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed