फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Repair tube wells to provide performance

नलकूपों को दुरुस्त कराने को प्रदर्शन

Fri, 22 May 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 22 May 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Repair tube wells to provide performance

जिले के राजकीय नलकूपों को दुरुस्त कराए जाने सहित

विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले किसानों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया तथा नौ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई कराने की मांग की।

इस दौरान कलक्ट्रेट में हुए धरने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने कहा कि जनपद के समस्त राजकीय नलकूपों को ठीक कराकर चालू किया जाए तथा खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप ठीक कराए जाएं, जिससे गांव में पानी का संकट न हो सके।

उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त तालाबों को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराकर राजकीय नलकूपों और नहर के पानी से शीघ्र भराया जाए, जिससे पक्षियों व जानवरों को भी पीने का पानी सुलभ हो सके। कहा कि तालाबों को इस प्रकार विकसित किया जाए, जिससे बरसात का सारा पानी तालाबों में इकट्ठा हो सके, ताकि आने वाले समय में पेयजल की भयावह स्थिति से निपटा जा सके।

इसके दौरान भाकियू पदाधिकारियों और किसानों ने जोरदार नारेबाजी की तथा एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपा। दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा गेहूं में हुए नुकसान का मुआवजा समस्त किसानों को शीघ्र दिलवाने, नवीन राशन कार्डों को उपलब्ध कराए जाने और समाजवादी पेंशन में हुई धांधली की जांच कराए जाने की भी मांगें भी शामिल हैं।

इस मौके पर हुए धरने प्रदर्शन में खुमान प्रसाद राजवंशी, रामेश्वर प्रसाद, हरिनाम यादव, रामकृष्ण गौतम, हरीपाल द्विवेदी, श्रीराम, माया, चेतराम, राजवीर गुप्ता, मानेंद्र सिंह और, चंद्रिका प्रसाद राजवंशी आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed