फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Remove confusion spread about CAA: Sandeep

चॉक चौबंद मिली कोतवाली की व्यवस्थाएं, किया सम्मानित

Thu, 30 Jan 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Remove confusion spread about CAA: Sandeep
फोटो-50- मल्लावां कस्बे के भगवंत नगर का निरीक्षण करतीं प्रमुख सचिव डिंपल वर्मा। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : HARDOI
जिले की प्रभारी व प्रमुख सचिव डिंपल वर्मा ने ब्लॉक, कोतवाली व भगवंतनगर वार्ड का निरीक्षण किया। कोतवाली में साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं अच्छी मिलने पर प्रमुख सचिव ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

गुरुवार को प्रमुख सचिव युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल डिंपल वर्मा ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। बीडीओ मयंक द्विवेदी से ब्लाक की प्रगति पूछकर मनरेगा व अन्य कार्यों के बारे में जानकारी जुटाई। उन्होंने गौशालाओं व गोवंशों की स्थिति एवं उनके क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद प्रमुख सचिव डिंपल वर्मा ने ईओ मुकेश निगम के साथ नगर के मोहल्ला भगवंतनगर का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था देखी। साथ ही विकास कार्यों में बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पेयजल व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पालिका के आय के श्रोत बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रमुख सचिव ने कोतवाली का निरीक्षण किया। अभिलेखों के रखरखाव के साथ परिसर की साफ सफाई व्यवस्था देखी और मालखाने का निरीक्षण किया। उपलब्ध असलहों, बुलेट प्रूफ जैकेट्स समेत अन्य संसाधनों के बारे में जानकारी ली।

महिला संबंधी मामलों में जांच की प्रगति जानी। सब कुछ व्यवस्थित मिलने पर प्रमुख सचिव कोतवाल शिवशंकर सिंह व पुलिसकर्मियों को 51 सौ रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विशाल जायसवाल, पीयूष, नागेश, ताहिर सिद्दीकी, सुरेश चंद्र व गिरीश कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed