फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Remove confusion spread about CAA: Sandeep

सौ घरों में जाएं, दूर करें सीएए को लेकर फैलाया गया भ्रम: संदीप

Thu, 30 Jan 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Remove confusion spread about CAA: Sandeep
फोटो-31- बैठक संबोधित करते युवा मोर्चा में पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप सिंह। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
भाजपा के कस्बा स्थित कार्यालय पर गुरुवार को नगर मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप सिंह बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अभियान चलाकर लोगों को सीएए के बारे में जागरूक करने की अपील की गई।
विज्ञापन

भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता टीम बनाएं और सौ घरों में जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन एक्ट के बारे में सही जानकारी दें। उन्हें बताएं कि यह कानून शरणार्थियों के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन

इससे किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। कहा कि कार्यकर्ता जिस भी परिवार व सदस्य को जागरूक करें उसके मोबाइल से पार्टी के अधिकृत नंबर पर मिस्ड कॉल भी कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप सिंह ने कहा कि इसके साथ ही लोगों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें और उनकी समस्याएं भी जानें।
समस्याओं का प्रभावी निस्तारण कराएं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आदर्श सिंह, रामदास कटियार, नीरज सिंह, रीतेश सिंह, राजकिशोर सिंह, मनीष शर्मा, धीरज गुप्ता, डॉ. मुजाबिर हुसैन जैदी, बृजेश गुप्ता, संजू शुक्ला, नवनीत वाजपेयी, मनमोहन मिश्रा, ओमप्रकाश अर्कवंशी, गौरव गुप्ता, प्रखर गुप्ता, अमित शर्मा रामशंकर व सावित्री कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई की बैठक गुरुवार को नगर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता रामबहादुर सिंह ने की। कहा कि कार्यकर्ता 100-100 घरों में जाएं लोगों को जागरूक कर सीएए पर उनका समर्थन जुटाएं। समर्थन जुटाने के साथ ही आमजन से पार्टी के नंबर पर मिस्ड कॉल भी कराएं।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा नेता अजय वाजपेयी भुल्लन ने बताया कि अभियान एक फरवरी से 10 फरवरी तक चलेगा। कार्यकर्ता इस अभियान का हिस्सा बनें और इसे सफल बनाएं। इस मौके पर संतोष गुप्ता, वीरेंद्र कुशवाहा, हरे कृष्ण गुप्ता, उमेश राठौर, सुशील गुप्ता, सरला गुप्ता, विंधेश्वरी शर्मा, सुशील तिवारी, रामपाल कश्यप, पिंटू सविता व संदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विधायक रजनी तिवारी ने गुरुवार को गुरुवार को ब्लॉक सभागार में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि मजबूत संगठन के बल पर ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह पार्टी की नीतियों के अनुसार समाज हित में काम करें।
विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों नागरिकता संशोधन कानून के उद्देश्य व इसके बारे में सही जानकारी दें। जिससे इसको लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर अंकुश लगाया जा सके।
कहा कि सीएए से किसी की नागरिकता प्रभावित नहीं होगी। यह कानून शरणार्थियों के हित के लिए बनाया गया है। बैठक में रामसनेही मिश्रा, वेदराम राजपूत व हाकिम सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।

विधायक ने नगर निवासी जनसंघ के संस्थापक सदस्य स्व. उदयभानु गुप्त की छठी पुण्य तिथि पर उनके बेटे अनिल गुप्ता, आनंद गुप्ता व प्रत्यूष गुप्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमर रस्तोगी, वेदराम राजपूत, रामसनेही मिश्रा, राजीव नयन दीक्षित, सुभाष सिंह, सत्येन्द्र राजपूत व विकास मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed