{"_id":"8a495b6eb9c6a0a2b678d05987916b86","slug":"remember-on-death-anniversary-former-mp-dharmgaj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर याद आए पूर्व सांसद धर्मगज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर याद आए पूर्व सांसद धर्मगज
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को सभा
विज्ञापन
कर पूर्व सांसद धर्मगज सिंह की छठवीं पुण्य तिथि पर उन्हें याद करते हुए
श्रद्धांजलि दी। सभा का शुभारंभ बाबू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया
गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में उन्हें जिले की राजनीति की धुरी बताया।
जिलाध्यक्ष मिथिलेश सिंह चौहान ने संदेश देते हुए कहा कि ठाकुर धर्मगज सिंह राजनैतिक चेतना के प्रतीक थे। जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद बाबू धर्मगज सिंह ने गरीबों एवं असहायों के लिए जो कार्य किए उससे सभी को प्रेरणा लेकर जरूरतमंदों की मदद को आगे आना चाहिए।
कहा कि उन्होेंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी बदले की भावना से कार्य नहीं किया और नैतिकता तथा उच्च स्तरीय राजनीति के मूल्यों को अपनाकर लोकप्रियता हासिल की। राधेश्याम त्रिपाठी के अलावा अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर उनके परिजन एवं गणमान्य लोगों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। सभा में पीसीसी सदस्य प्रमोद सिंह चंदेल, सत्यवीर प्रकाश आर्य, कमलेश रस्तोगी, रामशंकर त्रिपाठी, सचिन सिंह, श्याम किशोर मिश्र, सुहेल अहमद, रामेश्वर प्रसाद, सुख सागर मिश्र मधुर, गुफरान कौसर, सरोज सिंह चंदेल, नेतम भारतीय, रीता सिंह, सुरेश तिवारी आदि थे।