{"_id":"a87a0003269e768b4e44ac87896149ef","slug":"relief-sought-by-the-grace-of-prayer-for-peace-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रार्थना सभा कर मांगी गई अमन चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रार्थना सभा कर मांगी गई अमन चैन की दुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिन गुरुवार को जनपद में बड़े
विज्ञापन
ही उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के महात्मा गांधी मार्ग स्थित मैथोडिस्ट
चर्च में देर रात से ही जिंगल बेल्स...जिंगल बेल्स...की ध्वनि गूंजती रही,
जबकि सुबह होते ही चर्च में फादर के निर्देशन में लोगों ने प्रार्थना सभा
की और प्रभु के लिए गीत गए। शहर के तमाम लोगों ने प्रभु यीशु की प्रार्थना
कर मोमबत्ती जलाई और इच्छा पूर्ति की कामना तथा अमन-चैन की दुआ मांगी।
क्रिसमस के त्योहार पर शहर में अलग ही छटा दिखाई दी। हर पर्व की भांति क्रिसमस को लेकर लोगों में गजब का उत्साह नजर आया। ईसाई समाज ने क्रिसमस को धूमधाम से मनाने को मैथोडिस्ट चर्च को आकर्षक रूप में सजाया, जबकि बधाईयों का सिलसिला तो क्रिसमस के एक दिन पहले से ही शुरू हो गया।
गुरुवार को प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए रंग बिरंगी पोशाकों में ईसाई समाज के साथ ही शहर के तमाम लोग सुबह से पहुंचने लगे। फादर संतोष के सैमुअल ने 10 बजते ही विशेष प्रार्थना शुरू कराई। उन्होंने लोगों को प्रभु के जन्म का उद्देश्य समझाया और बताया कि प्रभु ने मानव जाति के उद्धार के लिए ही जन्म लिया था। उन्होंने लोगों को शांति और सौहार्द के साथ जीवन जीने का ज्ञान दिया।
फादर ने शांति, अमन, चैन व प्रेम का संदेश देने हुए कहा कि मनुष्य को परमेश्वर की तरह अपने जीवन को अर्पण करें और मानव के उत्थान के प्रति अपना सहयोग दें। प्रेयर हॉल में युवक और युवतियों ने कैंडल जलाकर प्रार्थना की। उधर, एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने मैथोडिस्ट चर्च पहुंच कर प्रार्थना की। प्रेयर हॉल में कैंडल जलाकर उन्होंने लोगों को संदेश दिया। कहा कि पर्व पर सबकी मनोकामनाएं पूरी हाें तथा जिले में शांति व सौहार्द कायम रहे।
एएसपी ने गरीबों को भोजन भी वितरण किया। इस मौके पर शासकीय वकील अविनाश गुप्ता, अनिल सिंह, जेम्स पीएस, जोगिंदर सिंह गांधी, रोहन जेम्स, आनंद सिंह, जानसन, अंजली सिंह, गीता जायसवाल, अर्पिता कश्यप व सुनील सिंह आदि मौजूद थे। उधर, प्रभु की याद में गीत भी गाए गए।
सिस्टर सोनी, मोनी, मिसेज अस्थाना ने मसीह ने गीत गाया। सौभाग्य हमारा प्रभु जो आपका मिला सहारा गीत भी गाकर लोगों को भाव विभोर किया गया। उधर, क्रिसमस के दिन सुबह से ही युवक व युवतियां चर्च में पहुंच कर कैंडल जला एक दूसरे को बधाईयां दी।