फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Relief from the rain, frustration with the storm

बारिश से राहत, आंधी से आफत

Sun, 11 Jun 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 11 Jun 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Relief from the rain, frustration with the storm
नुमाइश चौराहा पर फुटपाथ पर भरा बारिश का पानी। - फोटो : amarujala

हरदोई। सुबह से रविवार को सूरज की तपिश से परेशान लोगों को दोपहर में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली। उधर, आंधी के साथ आई तेज बारिश के चलते शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। जिससे कुछ ही देर में प्रमुख सड़कें पानी से लबालब दिखीं वहीं बारिश से पूर्व नगर पालिका की नाला सफाई की पोल भी खुल गई। वहीं कई जगह पेड़, टीन शेड और छप्पर आंधी में गिर गए।  

विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब तीन बजे आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। करीब 20 मिनट तक हुई झमाझम बारिश से नालियां चोक होने पर शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। शहर के नुमाइश चौराहा, बड़ा चौराहे से रामदत्त चौराहा, सिनेमा रोड, शिव शक्ति हॉस्पिटल के सामने की सड़क जलमगभन हो गई।
विज्ञापन


बारिश के बाद काफी देर तक लोगों को यहां से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात ये है कि ये जलभराव तब हुआ जब बारिश से कुछ दिन पूर्व ही शहर के सभी नाले साफ किए जा चुके हैं।  नगर पालिका ईओ पीएन दीक्षित का कहना है कि नाले व नालियों की सफाई हुई है लेकिन पॉलीथीन आदि के जमा होने से नाले अक्सर चोक हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर,  मौसम विशेषज्ञ जयशंकर प्रसाद मिश्र ने बताया कि करीब 20 मिनट तक 26.4 मिमी पानी रिकार्ड किया गया। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि 20 से 25 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं।


आंधी और झमाझम बारिश के चलते रविवार को शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी के चलते सिटी पावर हाउस के डीएम चौराहे पर एचटी लाइन पर यूके लिप्टस का पेड़ गिर गया। जिससे बिजली के तार टूटकर गिर गए। मन्नापुरवा में 33हजार केवीए लाइन में फाल्ट आ गया। जिसे करीब पांच बजे ठीक किया जा सका। इसके बाद आपूर्ति चालू की गई, लेकिन कुछ देर बाद घंटाघर रोड पर पेट्रोल पंप के सामने रखा ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसके चलते आपूर्ति ठप कर दी गई। खबर लिखे जाने तक आपूर्ति दुरुस्त नहीं हुई थी।

आंधी और पानी में दर्जनभर पेड़ उखड़ गए। बड़ी संख्या में टीन शेड व छप्पर उड़ गए। आंधी में 33 हजार केवीए लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को दिक्कत हुई।

शाम चार बजे के आसपास तेज आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी के चलते कसबे के मोहल्ले खुरमुली में मजार के पास का पुराना नीम गिर गया। इसके नीचे बैठी मोहल्ले के अता हुसैन की भैंस दबकर घायल हो गई। लोगों ने भैंस को बाहर निकाला। खुरमुली में सलमान सिद्दीकी के मकान की दीवार व अंदर लगा पेड़ भी उखड़ गया। ज्ञान योग स्कूल परिसर में खड़ा अशोक का पेड़ भी आंधी में गिर गया। कटराबाजार के पास स्थित मस्जिद और मोहल्ला नागर में स्व. हाफिज मुन्नन के मकान पर पड़ी टीनशेड आंधी में उड़ गई। टीन शेड आंधी में करीब 300 मीटर दूर जा गिरी। आंधी में 33 हजार केवीए की लाइन पर पेड़ गिरने से तार टूट गए। इससे कसबे की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जेई हंसराज ने बताया कि आंधी से लाइन पर तार गिरने से आपूर्ति ठप हुई है। रात तक फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed