फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Relief from Corona, 15 new infected found

कोरोना से राहत, 15 नए संक्रमित मिले

Sat, 05 Feb 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Relief from Corona, 15 new infected found
हरदोई। जिले में फरवरी माह की शुरुआत से कोरोना संक्रमण से कुछ हद तक राहत मिलनी शुरू हो गई है। शनिवार को सबसे कम 15 केस मिले हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जिले में पिछले एक माह से कोरोना लगातार कहर बरपा रहा था। रोजाना एक सैकड़ा के पार संक्रमित मिल रहे थे, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा था। जिसको लेकर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचता रहा।
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने के सभी संसाधन जुटाने शुरू कर दिए गए थे। वहीं फरवरी शुरू होते ही कोरोना का भी ग्राफ गिरना शुरू हो गया है। शनिवार को 15 नए संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि सीएचसी-पीएचसी के अलावा पांच मोबाइल टीमें जांच के लिए लगाई गई हैं। टीमों को रोज अलग-अलग लक्ष्य दिए जाते हैं।
लक्ष्य के करीब जांचें की जा रही, लेकिन जांचों के सापेक्ष संक्रमित कम निकल रहे, जिससे जिले में कोरोना से कुछ हद तक राहत मिलती दिख रही है। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बिना मॉस्क व सोशल डिस्टेंसिंग के लोग घूम रहे हैं।

अगर सभी लोग गंभीरता बरतें तो कोरोना से जल्द जंग जीती जा सकती है। इस दौरान जिला महिला अस्पताल में प्रवीण कुमार ने कोरोना का टीका लगवाया। कहा कि अब वह अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग कोरोना की जांच कराने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed