फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Relief: Eight pairs of trains resume operations to Charbagh Station.

राहत : आठ जोड़ी ट्रेनों ने फिर पकड़ी चारबाग स्टेशन की राह

Tue, 13 Oct 2026 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Relief: Eight pairs of trains resume operations to Charbagh Station.
हरदोई। चारबाग स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स का निर्माण पूरा होने पर करीब 112 दिन बाद आठ जोड़ी ट्रेनों के लिए पुराना रूट फिर खोल दिया गया। निर्माण के चलते यह ट्रेनें चारबाग स्टेशन पर नहीं जा रही थीं। ट्रेनों को आलमनगर स्टेशन से डायवर्ट कर उतरेटिया भेज दिया जाता था। चारबाग स्टेशन जाने वाले यात्रियों को 11 किमी दूर दूसरे वैकल्पिक वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। इसमें पैसा और समय दोनों ही अतिरिक्त व्यय हो रहा था।
विज्ञापन

रेलवे के लखनऊ मंडल ने चारबाग स्टेशन को आधुनिक और पहले से सुरक्षित बनाने के लिए निर्माण कार्य बीते 24 जून को शुरू कराया था। इस दौरान हरदोई में रुकने वालीं आठ जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया था। रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को आलमनगर स्टेशन तक ही संचालित किया जा रहा था। वहीं एक्सप्रेस व मेल ट्रेनें आलमनगर से मार्ग परिवर्तित कर उतरेटिया स्टेशन से होकर आगे गंतव्य तक जा रही थीं। इससे लखनऊ जाने वाले दैनिक यात्रियों को आलमनगर स्टेशन पर उतरकर 11 किमी दूर चारबाग स्टेशन तक अन्य वैकल्पिक साधनों से जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

वैसे तो एयर कॉनकोर्स ने पहले 13 सितंबर तक काम पूरा कर देने की अवधि निर्धारित की लेकिन बारिश और समस्याओं के चलते काम समय से खत्म नहीं हुआ। 15 सितंबर को तिथि बढ़ाकर 12 अक्तूबर कर दी गई। इस बार निर्माण एजेंसी ने समय से काम पूरा कर दिया है। मंडल वरिष्ठ रेल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि 13 अक्तूबर से ट्रेनों का संचालन चारबाग स्टेशन तक शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी बहाल
रेलवे ने रूट पर दौड़ने वाली ट्रेन 54337-38 लखनऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर और 54331-32 लखनऊ-बालामऊ पैसेंजर का संचालन चारबाग के बजाय आलमनगर तक कर दिया था। अब काम पूरा होने के बाद दोनों पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पुराने मार्ग पर लौट आया है। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।



त्योहार से पहले बड़ी राहत
त्योहार के सीजन में ट्रेनों का संचालन सामान्य होने से नौकरी, कारोबार और पढ़ाई के सिलसिले में लखनऊ जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है। निर्माण पूरा होने से प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस और प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस समेत अन्य प्रभावित ट्रेनों का संचालन चारबाग स्टेशन तक शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed