{"_id":"5f5914ba8ebc3e44d7569bc2","slug":"record-118-corona-patient-found-hardoi-news-knp5816926150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारे रिकार्ड टूटे, एक ही दिन में मिले 118 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारे रिकार्ड टूटे, एक ही दिन में मिले 118 संक्रमित
विज्ञापन
-शहर के मोहल्ला सुभाष नगर में संक्रमित पाए जाने के बाद की गई बैरीकेडिंग। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदेाई। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को रिकॉर्ड 118 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें बैंक और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 3219 हो गई है। एक्टिव केस 702 हैं, जबकि 2468 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 42 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।
सीएमओ कार्यालय से जारी सूची के मुताबिक बालामऊ निवासी एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर के आवास विकास कालोनी निवासी एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि लखनऊ रोड पर स्थित पचकोहरा में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित हैं। शहर में रेलवेगंज में पंजाब नेशनल बैंक के निकट दंपति संक्रमित मिले हैं। मोहल्ला सुभाष नगर निवासी एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित हैं। सांडी के सरॉय मुल्लागंज निवासी एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव हैं। लखनऊ चुंगी के निकट स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के एक कर्मचारी (29) भी संक्रमित मिला है।
माधौगंज थाने में तैनात छह पुलिस कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। जबकि पुलिस लाइन में तैनात एक उपनिरीक्षक (50) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शहर में महाराज सिंह पार्क के निकट रहने वाले अधेड़ (53) भी संक्रमित है। कोथावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात महिला कर्मी (28) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बिलग्राम के निकट बाजीपुरवा निवासी किशोर (14) कोरोना संक्रमित मिला है। संडीला के मानसनगर निवासी एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
अब परिवार में बढ़ रहा दायरा
कोरोना का संक्रमण पूरे-पूरे परिवार को चपेट में ले रहा है। दरअसल बाजार से लेकर होटल तक खुलने के बाद अधिकांश लोगों ने सतर्कता बरतना कम कर दिया और इसका नतीजा कोरोना का संक्रमण बढ़ने के रूप में सामने है।
खुद के बचाव को नहीं चालान से बचने को पहनते मास्क
बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो खुद को कोरोना से बचाने के लिए नहीं बल्कि चालान और जुर्माने से बचने के लिए मास्क पहनते हैं। अब स्थिति ये हो चुकी है कि हर शख्स खुद ही कोरोना से बचने का प्रयास करे। मास्क, साबुन और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के साथ ही दो गज की दूरी भी बहुत जरूरी हो चुकी है।
आज से खुलेगी एचडीएफसी बैंक की मुख्य शाखा
शहर में सिनेमा चौराहा पर स्थित एचडीएफसी बैंक की मुख्य शाखा में गुरुवार से कामकाज शुरू हो जाएगा। बैंक में 11 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बीते शनिवार को बैंक बंद कर दिया गया था।