{"_id":"593ed7241126f411168b4b8d","slug":"recommendation-of-suspension-of-absent-doctors-and-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर डाक्टरों और कर्मचारियों के निलंबन की संस्तुति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर डाक्टरों और कर्मचारियों के निलंबन की संस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोडरपुर। शाहाबाद एसडीएम ओपी गुप्ता ने सोमवार सुबह सीएचसी टोडरपुर का निरीक्षण किया। अस्पताल में गंदगी मिली साथ ही निरीक्षण के दौरान दो डॉक्टर व स्टाफ के पांच अन्य लोग अनुपस्थित थे। एसडीएम ने अनुपस्थित कर्मियों के निलंबन की संस्तुति की है।
विज्ञापन
एसडीएम ओपी गुप्ता ने सोमवार की सुबह 9 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. श्वेता विश्वकर्मा, डॉ. अपूर्वा अवस्थी, अपर डिवीजनल क्लर्क आरके टंडन, ओएआरबीएस के बलराम गुप्ता, गोपाल तिवारी, वार्ड ब्वाय नितिन व स्वीपर शैलेंद्र कुमार अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
एसडीएम ने डीएम और सीएमओ को निरीक्षण के रिपोर्ट भेज दी है। बताया है कि दो डॉक्टर और अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि वह अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। इसलिए उनके निलंबन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन