{"_id":"5d4c66cf8ebc3e6d22783f33","slug":"readymade-merchant-murdered-hardoi-news-knp506496821","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी की डंडों और ईंट से सिर कूचकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा व्यापारी की डंडों और ईंट से सिर कूचकर हत्या
विज्ञापन
घटनास्थल पर नमूने लेती फोरेंसिक टीम। अमर उजाला
- फोटो : HARDOI
हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र कस्बे स्थिति बरबटापुर मार्ग पर कपड़ा व्यापारी की मकान के अंदर घुसते समय कुछ लोगों ने लोगों ने डंडों से पीटने के बाद ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी।
बृहस्पतिवार सुबह उधर से गुजरे लोगों ने दरवाजा खुला और शव पड़ा देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। व्यापारी के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना कर नमूने लिए। मौके से पुलिस ने एक जोड़ी चप्पल, एक ईंट और डंडा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गौराडांडा निवासी शिवनारायण (55) पुत्र धन्ना पिछले लगभग तीस वर्ष से परिवार संग कस्बे में रह रहे थे। उनकी कस्बा चौराहा पर रेडीमेड कपड़ों का शोरूम है। व्यापारी का एक मकान बरबटापुर मार्ग पर है। इस मकान को शिवनारायण गोदाम के रूप मे इस्तेमाल करते थे।
उनके वाहन आदि भी इसी परिसर में खड़े होते हैं। बुधवार रात शिवनारायण कस्बा चौराहा स्थित मकान में खाना खाने के बाद बाइक से बरबटापुर मार्ग स्थित आवास पर सोने गए थे।
बृहस्पतिवार सुबह सात बजे उधर से निकले राहगीरों ने घर का दरवाजा खुला देखा और कमरे में शिवनारायण का शव पड़ा देखा तो सूचना परिजनों के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर परिजन पहुंचे और कोहराम मच गया।
सूचना पर टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज भी पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। घर के दरवाजे पर ही बाइक भी पड़ी मिली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि व्यापारी के बेटे पंकज की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने कपड़ा व्यापारी के परिजनों से मुलाकात कर पूछताछ की। मौके का निरीक्षण सीओ सदर शैलेंद्र सिंह राठौर के अलावा फोरेंसिक टीम ने भी किया है। मौके से एक डंडा और ईंट बरामद हुई है, जो खून से सनी हुई है। साथ ही एक जोड़ी चप्पलें भी पुलिस को मिलीं हैं जो किसी बाहरी की हैं।
व्यापारी की हत्या के खुलासे में जुटी पुलिस
कपड़ा व्यापारी की हत्या का खुलासा करने में पुलिस जुट गई है। पुलिस का कहना है कि व्यापारी की दो पत्नियां हैं, जो एक साथ चौराहा स्थित मकान में रहती हैं।
पहली पत्नी से तीन और एक बेटी थी, जिसमें एक बेटे की मौत हो चुकी है। दूसरी पत्नी से एक पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस सभी के मोबाइल का ब्योरा इकट्ठा कर रही है। पुलिस को कि सी खास वजह से हत्या होने का शक है।

एसपी कार्यालय पहुंची मृतक शिवनारायण की पत्नियां रामलली व कृष्णा अन्य परिजनों के साथ। अमर उजाला- फोटो : HARDOI

शिवनारायण की फाइल फोटो।- फोटो : HARDOI