फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ravindra becomes president

बार एसोसिएशन में रवीन्द्र सिंह अध्यक्ष ,अजीत सिंह महामंत्री बने

Sat, 25 Dec 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
ravindra becomes president
अध्यक्ष पद का चुनाव जीते रवींद्र सिंह परमार।संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर रवींद्र सिंह परमार ने 381 मत पाकर जीत दर्ज की। महामंत्री पद पर अजीत प्रताप सिंह 380 मत पाकर विजयी रहे। समर्थकों ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर हर्ष मनाया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रवींद्र सिंह परमार के निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामेंद्र सिंह तोमर को 253 मत मिले। महामंत्री पद पर अजीत प्रताप सिंह के निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे आदर्श कुमार पांडेय को 348 मत मिले।
विज्ञापन

महामंत्री पद का चुनाव जीते अजीत प्रताप सिंह विशेष लोक अभियोजक (एम वी एक्ट) के पद पर भी कार्यरत हैं। जानकारों के अनुसार एक लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर यह संयोग बना है। ससे पूर्व 1996 में रामप्रकाश मिश्र डीजीसी( फौजदारी )के पद पर कार्यरत रहते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामप्रताप कठेरिया 492 मत पाकर जीते। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश कुमार बाजपेई को 359 मत मिले। उपाध्यक्ष के दो पदों पर बाबूलाल पाण्डेय 489 मत व कुसुमलता सिंह 416 मत पाकर विजयी घोषित हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार सिंह 765 मत पाकर सर्वाधिक रिकार्ड 322 मतों के अंतर से चुनाव जीते। सीधे मुकाबले में उनके प्रतिद्वंद्वी रहे सतीश शुक्ला को 443 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अंचल द्विवेदी ने 433 मत पाकर 59 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे रामप्रताप यादव को 374 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री (प्रकाशन )पद पर धीरेंद्र सिंह गौर, संयुक्त मंत्री( पुस्तकालय) पद पर गीत सिंह गौर विजयी रहे। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर कृष्णकुमार सिंह, प्रीति द्विवेदी, प्रताप श्रीवास्तव, गरीश कुमार द्विवेदी, कौशल कुमार सिंह ,मनोज कुमार मिश्रा जीते।

देवेश बने संयुक्त मंत्री प्रशासन
हरदोई। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर नजदीकी रिकाउंटिंग होने के बाद देर शाम परिणाम की घोषणा की गई। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस पद पर रिकाउंटिंग के बाद परिणाम की घोषणा कर दी गई। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर कड़े मुकाबले में देवेश कुमार मिश्रा ने 266 मत पाकर जीत हासिल की। इस पद पर उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रही प्रतिमा मिश्रा को 264 मत मिले। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed