{"_id":"63bc47582682e72ed918ef3d","slug":"ration-card-made-for-husband-kotdar-wife-son-and-brother-hardoi-news-knp737932270","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पति कोटेदार, पत्नी, बेटे व भाई का बन गया राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पति कोटेदार, पत्नी, बेटे व भाई का बन गया राशन कार्ड
विज्ञापन
हरदोई। सरकार भले ही निराश्रितों को अंत्योदय कार्ड देकर निशुल्क खाद्यान्न देकर उनकी मदद कर रही है लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो इस योजना पर डाका डाल रहे हैं।
कुछ इस तरह की स्थिति शाहाबाद में भी देखने को मिल रही है। यहां बिरौरी में राशन कोटेदार का पुत्र, भाई, भाई की पत्नी अंत्योदय राशन कार्ड की सूची में शामिल है। वहीं पत्नी पात्र गृहस्थी की राशन कार्ड धारक है।
अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की सूची में अपात्रों की संख्या विभाग भले ही कम कर रहा हो, मगर अभी भी भारी संख्या में अपात्र अंत्योदय सूची में शामिल हैं। पूर्ति विभाग को अंत्योदय राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों के गोल्डन कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विभाग की ओर से गोल्डन कार्ड बनाने के दौरान कई ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं। इनमें कई अपात्र अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की सूची में शामिल है। जनपद में 1,17,575 अंत्योदय राशन कार्ड धारक है। इनमें 3,55,373 सदस्य जुड़े हुए हैं।
आंकड़े दे रहे गवाही
विभागीय आंकड़ों की मानें की अंत्योदय कार्ड धारकों की सूची में करीब छह हजार के आसपास अपात्र लाभ ले रहे हैं। जो पात्रों का हक मार रहे हैं।
वर्जन
मामला प्रकाश मेें आने पर तीन सदस्यीय टीम गठित की गई हैं, जो जांच कर रही हैं। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। - कमल नयन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी