फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   rape

बुआ के घर दावत में आई मासूम से हलवाई ने किया दुष्कर्म

Thu, 18 Nov 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
rape
हरदोई। बुआ की बेटी के मुंडन पर दावत में आई मासूम के साथ खाना बनाने आए हलवाई ने दुष्कर्म किया। मासूम को खोजते हुए परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बघौली थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दो साल की बच्ची की बुआ देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ रोड स्थित एक गांव में रहती है। बुधवार को बुआ की बेटी के मुंडन संस्कार पर दावत थी। जिसमें शामिल होने के लिए बच्ची अपनी दादी के साथ आई थी। देर रात लगभग साढ़े 11 बजे दावत खत्म होने पर दादी ने बच्ची को चारपाई पर सुला दिया। इसी दौरान दावत में खाना बनाने आया रमेश बच्ची को चुपचाप उठा ले गया और मकान के सामने स्थित झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इधर बच्ची के चारपाई पर न मिलने पर परिजन उसे खोजते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और रमेश को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता और आरोपी का मेडिकल कराया। देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गंगेश शुक्ला ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed