{"_id":"5dc853c18ebc3e5b0a167d2a","slug":"rape-accused-arrested-hardoi-news-knp525014898","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पाली पुलिस ने तीन माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम हसनापुर निवासी धीरज तीन माह पूर्व 16 वर्षीय किशोरी को भगा ले गया था। किशोरी को तलाश लिया गया था। किशोरी ने धीरज पर शादी करने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया था।
इधर परिजनों ने किशोरी को अपनाने से इनकार कर दिया था। जिस पर पुलिस ने किशोरी को लखनऊ स्थित नारी निकेतन भेज दिया था। तब से आरोपी फरार चल रहा था। रविवार सुबह पुलिस ने उसे निजामपुर पुलिया के पास दबोच लिया। एसओ ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।