फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   rani rita singh join bjp

भाजपा में शामिल हुईं रानी रीता सिंह, क्षेत्र में हुआ स्वागत

Wed, 15 Dec 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
rani rita singh join bjp
भाजपा में शामिल होने के बाद संडीला में कार्यकर्ताओं के साथ रानी रीता भार्गव सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। संडीला के पूर्व विधायक दिवंगत कुंवर महावीर सिंह की पत्नी रानी रीता भार्गव सिंह बुधवार को लखनऊ में प्रदेश कार्यालय में भाजपा में शामिल हो गईं। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी प्रकाश पाल की मौजूदगी में उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के बाद रानी रीता सिंह ने संडीला और भरावन में रोड शो भी किया। जगह-जगह समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

दो बार भाजपा और एक बार सपा के टिकट से संडीला से विधायक रहे कुंवर महावीर सिंह की पत्नी रानी रीता भार्गव सिंह समाजसेवा के क्षेत्र में अलग पहचान रखती हैं। यूं तो पिछले कई माह से उन्हें सपा से ही टिकट का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन अचानक तेजी से बदले घटनाक्रम में बुधवार को वह भाजपा में शामिल हो गईं।
विज्ञापन

उनके पुत्र कुंवर आनंद महिपाल सिंह और बड़ी संख्या में समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए। उनके भाजपा में शामिल होने से क्षेत्र के चुनावी समीकरण बदल गए हैं। भाजपाई होने के बाद वह बुधवार को संडीला पहुंचीं। लखनऊ सीमा से ही स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद वह अतरौली पहुंची और फिर भरावन गढ़ी गईं। इस दौरान दिनेश पाल सिंह, जगत द्विवेदी, कपिल पांडेय, गौरव मेहरोत्रा, गौरव गुप्ता,राम खिलावन, अश्वनी मिश्रा, बिहारी लाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीता सिंह नहीं थीं सपा सदस्य
रानी रीता भार्गव सिंह के भाजपा में शामिल होने से लगे झटके से उबरने की कोशिश सपा करती नजर आई। सपा के संडीला विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष आरपी यादव ने कहा कि रानी रीता सिंह सपा की सदस्य नहीं थीं। उन्होंने दावा किया कि इसे लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed