{"_id":"5e3b0d4b8ebc3ee60f1643ba","slug":"rani-becomes-pradhan-hardoi-news-knp542758213","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी बनीं प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी बनीं प्रधान
विज्ञापन
शाहाबाद के गहौरा ग्राम पंचायत से प्रधान पद पर चुनाव जीत प्रमाण पत्र लेतीं रानी। संवाद न्यूज एजें?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। ब्लॉक सभागार में बुधवार को ग्राम गहोरा में हुए उपचुनाव के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में मतों की गणना की गई। इसमें दिवंगत प्रधान प्रेमकांत मिश्रा की पत्नी ने जीत हासिल की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ज्ञानेश मिश्रा को 100 वोट से हराया।
ग्राम पंचायत गहोरा के प्रधान प्रेमकांत मिश्र का छह माह पूर्व निधन हो गया था। इसके बाद से गहोरा में प्रधान का पद रिक्त था। सोमवार को प्रधान पद के लिए मतदान के बाद बुधवार को ब्लॉक सभागार में मतों की गणना की गई। इसमें दिवंगत प्रधान प्रेमकांत मिश्रा की पत्नी रानी मिश्रा को 580 मत मिले, उनके प्रतिद्वंद्वी ज्ञानेश मिश्रा को 480, मनीराम को 417 व प्रेमकांत को 171 वोट मिले। 46 वोट अमान्य करार दिए गए। आरओ राजेंद्र कुमार ने परिणाम की घोषणा कर विजयी प्रत्याशी रीना मिश्रा को प्रमाण पत्र सौंपा। यहां एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव, सीओ उमाशंकर सिंह, तहसीलदार अवधेश कुमार, बीडीओ ऋषिपाल सिंह, कोतवाल संत प्रसाद उपाध्याय, एडीओ पंचायत नितांत रस्तोगी मौजूद रहे।
रानी बोलीं, पति का सपना पूरा करूंगी
हरदोई। प्रधान पद पर जीती रानी मिश्रा का कहना है कि जनता ने यदि पति के बाद उनको सीट पर बैठाया है, तो वह इस विश्वास को कायम रखेंगी। विकास कार्य करवाकर पति के सपने को भी पूरा करेंगी।
विज्ञापन
राजेंद्र गौतम फिर चुने गए प्रधान
कछौना। विकास खंड की ग्राम पंचायत बरौली में हुए प्रधान पद के उप चुनाव के बाद बुधवार को ब्लॉक सभागार में मतों की गणना हुई। इसमें राजेंद्र गौतम को 933 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अनीता मिश्रा को 838 वोट मिले। राजेंद्र गौतम 95 वोट से विजयी घोषित किए गए।
2015 में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में राजेंद्र कुमार गौतम क्षेत्र पंचायत सदस्य रहते हुए गांव के प्रधान चुने गए थे। इस मामले में दायर एक याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सितंबर 2019 में ग्राम पंचायत बरौली के प्रधान पद के चुनाव को अवैध घोषित कर दिया था। इसके बाद से गांव में प्रधान का पद रिक्त था। चुनाव के बाद मतगणना हुई।
आरओ डॉ. रमेश यादव ने परिणाम की घोषणा की। 2015 में प्रधान का चुनाव जीतने वाले राजेंद्र गौतम को कुल 933 वोट मिले। जबकि तीसरे प्रत्याशी व अनीता मिश्रा के बेटे अनुज मिश्रा को 24 वोट मिले। 45 मत अवैध घोषित किए गए। आरओ ने प्रधान निर्वाचित हुए राजेंद्र गौतम को प्रमाण पत्र सौंपा। प्रधान निर्वाचित हुए राजेंद्र गौतम ने बताया कि वर्ष 2015 में उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद से इस्तीफा देने के बाद चुनाव लड़ा था, लेकिन अधिकारियों द्वारा इस्तीफा मंजूर न किए जाने के चलते कोर्ट ने निर्वाचन को अवैध करार दिया था। जनता ने दोबारा उन्हें चुना है, इसलिए वह विकास कार्यों को करवाकर जनता का ऋण चुकाएंगे।
हरैया में 250 वोटों से जीतीं खूबकली
हरदोई। कोथावां के ग्राम हरैया में प्रधान पद की रिक्त सीट पर खूबकली को 1104 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी पंकज कुमार को 854 वोट मिले। खूबकली को 250 वोटों से विजयी घोषित किया गया।