{"_id":"63a874f3ef15f94ff159715c","slug":"random-traffic-every-day-10-thousand-people-are-troubled-by-the-jam-hardoi-news-knp7353856117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतरतीब यातायात: जाम से हर दिन 10 हजार लोग होते परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतरतीब यातायात: जाम से हर दिन 10 हजार लोग होते परेशान
विज्ञापन
फोटो-04- पिहानी चुंगी पर निकलते वाहन
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर में जाम की समस्या आम हो चुकी है। अमर जवान चौक, सिनेमा चौराहा, बावन चुंगी, लखनऊ चुंगी, जिंदपीर चौराहा, अस्पताल चौराहा पर रोज जाम लगता है। जाम के चलते हर दिन करीब 10 हजार लोग परेशान होते हैं। कई बार तो, रोगी को अस्पताल तक पहुंचाने में अधिक समय लग जाता है।
वाहनों की बढ़ती संख्या से यातायात का दबाव बढ़ा है। अब तो रविवार को भी अन्य दिनों की भांति ही जाम की समस्या रहती है। आम दिनों में जाम के कारण कई बार छात्र स्कूल से घर समय से नहीं पहुंच पाते हैं। खासकर छाटे बच्चों के न पहुंचने पर अभिभावक परेशान होने लगते हैं। कई बार जिला चिकित्सालय और निजी चिकित्सालय जाने वाले लोगों को भी जाम से दो-चार होना पड़ता है।
ट्रैफिक पुलिस की मानें तो शहर के सोल्जर बोर्ड, नुमाइश, डीएम और सिनेमा चौराहा सहित प्रमुख चौराहों पर करीब 10 हजार लोगों को रोज जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
सीन एक - समय सुबह 11:15 बजे
पिहानी चुंगी : यहां पर पिहानी रोड, शाहजहांपुर रोड से शहर आने वाला मार्ग जुड़ता है। यहीं पर रद्घेपुरवा मार्ग भी जुड़ता है। तीन मार्गों का आने वाले लोगों के चलते यहां यातायात का दबाव अधिक होने के कारण जाम लग गया। यहां जाम की यह समस्या आम है। खासकर शाम और सुबह के समय जब बड़े वाहन यहां से गुजरते हैं। तब जाम जरूर लग जाता है।
सीन दो- समय दोपहर 1:30 बजे
नुमाइश चौराहा : इस चौराहे पर शाहजहांपुर रोड, प्रधान डाकघर रोड, लखनऊ रोड, बिलग्राम रोड और सांडी रोड जुड़ते हैं। सांडी रोड पर सांडी और बावन रोड से आने वाहनों के कारण यहां जाम लग गया। कमोवेश यह स्थिति रोज होती है। इसके बाद बी जिम्मेदार कुछ नहीं कर रहे हैं।
क्या कहते लोग
पिहानी चुंगी पर कई मार्गों के मिलने से वाहनों की संख्या अधिक रहती है। बाहर से आने वाले वाहनों के साथ ही स्थानीय वाहनों के संचालित होने से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। - संजू सिंह, होटल व्यवसायी
शाहजहांपुर और पिहानी से आने वाले वाहन एक ही स्थान पर मिलते हैं। ऐसे में सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। इस कारण यातायात की व्यवस्था धड़ाम हो जाती है। वाहन सवार जाम में फंसने लगते हैं। - आनंद गुप्ता, किराना व्यवसायी
शहर के मुख्य मार्ग सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा भी जाम से अछूता नहीं है। इस पर जरूरत से अधिक संख्या में वाहनों के संचालन के कारण जाम लगता है। वहीं दूसरा कारण अतिक्रमण भी है। - किराना व्यवसायी रामकुमार
शहर के सिनेमा चौराहे पर सभी मार्गों से आने व जाने वाले वाहन गुजरते हैं। यहां से ही जिला चिकित्सालय, शिक्षण संस्थाओं के लिए वाहन और लोग गुजरते हैं। ऐसे में यहां जाम की समस्या आम हो चुकी है। - राजेश दीक्षित, वाच सेंटर संचालक
वर्जन
शहर को जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने और बड़े वाहनों के संचालन के लिए यातायात व्यवस्था बनाने का प्रयास है। फिलहाल भारी वाहनों को सुबह आठ से पहले और रात में आठ बजे के बाद शहर से होकर गुजरने की व्यवस्था दी है। - विकास जायसवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी

फोटो-05- नुमाइश चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन- फोटो : HARDOI