{"_id":"622a4b784684992d9e1e2a2e","slug":"rampal-made-a-record-by-becoming-an-mla-for-the-ninth-time-hardoi-news-knp6849506181","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीं बार विधायक बनकर रामपाल ने बनाया रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीं बार विधायक बनकर रामपाल ने बनाया रिकार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बालामऊ से जीत दर्ज कर रामपाल वर्मा नवीं बार विधायक बने। उनके नाम जिले में सबसे ज्यादा बार विधायक बनने का रिकार्ड दर्ज है। रामपाल वर्मा पहली बार 1980 में बेनीगंज से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे।
1985 में टिकट कटने पर निर्दलीय मैदान में उतरे और जीत दर्ज कर दूसरी बार विधायक बने। 1989 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े, 33068 वोट हासिल कर निर्दलीय बुद्धालाल को 11252 वोट से हराया।
1991 में कांग्रेस से 30446 वोट के साथ बीजेपी के बद्धालाल को 1328 के मामूली अंतर से हराकर चौथी बार विधायक बने। 1993 में नवगठित सपा की सुशीला सरोज से 8926 वोट से हार गए।
विज्ञापन
1996 में सपा ज्वाइन की, 51835 वोट हासिल कर भाजपा की सुशीला सरोज को 14122 वोट से हराया। 2002 में बसपा के सत्यनारायण संतू से हार गए। संतू के इस्तीफे के बाद 2004 के उपचुनाव में बसपा से लड़े और जीत दर्ज की।
2007 में बसपा से 33769 वोट हासिल कर भाजपा के रमेश को 10680 वोट से हराकर सातवीं जीत दर्ज की। बसपा सरकार में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया। 2012 में वह सपा के अनिल वर्मा से 173 वोट के मामूली अंतर से हार गए।
2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर 74917 वोट हासिल कर बसपा की नीलू सत्यार्थी को 22888 वोट से हराकर आठवीं जीत दर्ज की। एक बार फिर से भाजपा से लड़कर सपा के रामबली को 26581 वोट (पोस्टल मतपत्र छोड़कर) हराकर नवीं जीत दर्ज की है।