फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ramp replaced by tiny models shine

रैंप में नन्हे माडलों ने बिखेरी चमक

Tue, 26 May 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 26 May 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ramp replaced by tiny models shine

फ्रेंड्स ग्रुप कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी के

विज्ञापन
तत्वावधान में आयोजित द ड्रीम इवेंट शो में रविवार रात प्रेक्षागृह में हुनरमंद प्रतिभाओं ने अपना जलवा बिखेरा। शो के लिए बच्चों की सिंगिंग, डांस की प्रतियोगिता के साथ ही रैंप शो का भी आयोजन किया गया, जिसमें मॉडलिंग करने उतरे नन्हें माडलों ने दर्शकों से तालियां बटोरीं।

शो में बेहतर हुनर का प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। शहर के प्रेक्षागृह में फ्रेंड्स ग्रुप कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित द ड्रीम इवेंट शो का शुभारंभ एक चैनल के रियलिटी शो में आ चुके निसार खान ने किया।

म्यूजिक टीचर अनिल दीवाना द्वारा भजन की प्रस्तुत के बाद सिंगिंग, डांसिंग व रैंप शो का आयोजन हुआ। सुरों से सजी सिंगिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। वहीं डांस में बच्चों ने जादू बिखेरा। सिंगिंग प्रतियोगिता में निर्णायक इलियास खान ने जूनियर से चेतन खरे को प्रथम, अमीषा चौधरी को द्वितीय, अनुषा चौधरी को तृतीय तथा आस्था त्रिवेदी को सांत्वना पुरस्कार दिया।

सीनियर में वैष्णवी रस्तोगी प्रथम, विनायक शुक्ला द्वितीय तथा पूजा तीसरे स्थान पर रहीं। किड्स रैंप शो में बच्चों ने दो चरण में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इंडियन और वेस्टर्न कल्चर में बच्चों ने रैंप पर सभी का मन मोह लिया। किड्स रैंप शो में अधिराज व इप्शिता प्रथम, सौर्यांशी द्वितीय तथा कनिष्का तृतीय स्थान पर रहीं।

डांस प्रतियोगिता में जूनियर से प्रिंस को प्रथम, भूमिका को द्वितीय तथा विशाल को तृतीय पुरस्कार मिला। सीनियर से रजनीश प्रथम, धीरेंद्र द्वितीय तथा राजीव को तृतीय पुरस्कार मिला। विशेष प्रस्तुती में शाहाबाद के रियल डांस ग्रुप, अरीबा मुस्कान, हर्षित व सक्षम ने अपने डांस से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

शो में मुख्यमंत्री जल बचाव अभियान का प्रचार भी किया गया। मंच संचालन आसिम फारूकी, अशफाक खान व नावेद सिद्दीकी ने किया। इस दौरान निर्मला सिंह, डा. संदीप खरे, अमन चौधरी, रंजीत सिंह और मो. शफी खान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed