फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ramganga and Garra are calm, flood in Ganga has started erosion

Hardoi News: रामगंगा व गर्रा शांत, गंगा में बाढ़ से कटान शुरू

Fri, 22 Aug 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ramganga and Garra are calm, flood in Ganga has started erosion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई/बिलग्राम। रामगंगा और गर्रा नदी के पानी में शुक्रवार को भी कमी दर्ज की गई। नदियों में पानी कम होने के बाद भी प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं कम नहीं हुई है, अब बीमारियों के फैलने की आशंका है।
गंगा नदी का पानी खतरे के निशान 137.10 मीटर से 20 सेंटीमीटर ऊपर बना हुआ है। बाढ़ से बिलग्राम क्षेत्र के चिरंजू पुरवा में कटान शुरू कर दिया है। दो मकान और आठ झोपड़ी कट गई हैं।
विज्ञापन

बैराजों से छोड़े वाले पानी से गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी में बाढ़ के हालात बने। शुक्रवार को गंगा नदी में हरिद्वार बैराज से 1,18,812 क्यूसेक और नरौरा से 1,39,602 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा नदी का पानी कई दिनों से 137.30 मीटर पर बना हुआ है। रामगंगा नदी के पानी में 25 सेंटीमीटर और गर्रा नदी के पानी में 43 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है। गर्रा नदी में पीलीभीत के ड्यूटी बैराज से 1,463 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा और गर्रा नदी में पानी कम होने से प्रभावित गांवों की संख्या भले ही कम हुई है, लेकिन गांव में कीचडं और गंदगी से बीमारियां पनपने की आशंका बढ़ गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से बताया गया कि बाढ़ से 119 गांव प्रभावित हुए हैं। जिसमें 22 गांवों में आबादी प्रभावित है। 119 गांवों में करीब 2915 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कृषि और फसलें प्रभावित हुई हैं। बिलग्राम क्षेत्र में कटान होने लगा है। गंगा नदी पार चिरंजू पुरवा में बीते 24 घंटे में कटान से दो मकान और सात झोपड़ियां कट गई हैं। कटरी क्षेत्र में बाढ़ ने विकराल रूप अपनाया तो गांव को पानी ने घेर लिया। आवागमन ठप हो गया। प्रशासन ने राहत सामग्री आदि का वितरण किया, पशुपालन विभाग ने मवेशियों को बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण और दवाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी कम होने से बड़ी आबादी ने राहत की सांस ली। जबकि गांव चिरंजू पुरवा घटते हुए पानी के कारण गंगा नदी के पानी के कटान के चपेट में आ गया। प्रभारी तहसीलदार यशवंत सिंह ने राकेश व रामविलास के मकान बाढ़ में कटने की जानकारी दी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed