फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rambarat came out in the city with bandwagon

बैंडबाजे संग शहर में निकली रामबरात

Sat, 05 Mar 2022 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Rambarat came out in the city with bandwagon
हरदोई। नुमाइश मैदान में चल रहे रामलीला मंचन में शनिवार को शहर में रामबरात की झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

जिले के ऐतिहासिक रामलीला मंचन स्थान नुमाइश मैदान से शुरू हुई रामबरात का पूजन अभिनंदन रामलीला मेला कमेटी के प्रबंधक एवं पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला व शहर के गणमान्य लोगों ने किया।
शहर के प्रमुख मार्गों से बैंडबाजों की धुन पर निकली रामबरात में झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। बरात में बड़ी संख्या में जिले के लोग शामिल हुए। मुख्य सिंहासन पर श्रीराम और लक्ष्मण के साथ भरत शत्रुघन व गुरु विश्वामित्र, महाराज दशरथ विराजमान रहे।
विज्ञापन

इन सभी का मेला कमेटी से जुड़े लोगों ने तिलक कर बरात लेकर प्रस्थान कराया।
बरात में 40 झांकियां, बरात में 17 ट्रैक्टर-ट्रालियां, 17 बग्गियां, एक जीप सिंघासन व मुख्य सिंघासन के साथ बड़ी संख्या में जिले के धर्मानुरागी एवं मेला कमेटी से जुड़े गणमान्य लोग वाहनों व पैदल चलकर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिल्ली घोड़ी के साथ बैंडबाजा एवं रोड लाइटों के साथ निकली श्रीराम बरात की छवि देखते ही बन रही थी। नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्रा मधुर, कृष्णावतार बाले दीक्षित, मांटी बाबू अमलेंद्र मिश्रा, वियोग चंद्र सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

राम बरात नुमाइश मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते होत वापस नुमाइश मैदान में लौटी। इस दौरान राम बरात का जगह-जगह स्वागत किया गया। घरों से लोगों ने राम बरात पर पुष्पों की वर्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed