{"_id":"5e37161a8ebc3e99ea77f707","slug":"ram-barat-hardoi-news-knp5421198160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकपुरी लगा शहर, राम बारात देखने को हर कोई गया ठहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकपुरी लगा शहर, राम बारात देखने को हर कोई गया ठहर
विज्ञापन
फोटो-20-श्री राम बारात में सजी शिव पार्वती की झांकी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
हरदोई। मेला श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में रविवार को नुमाइश मैदान से राम बरात निकाली गई। झांकियों से सुसज्जित राम बरात में सैकड़ों लोग शामिल रहे। बरात शहर के प्रमुख मार्गों से बैंड बाजों की धुन पर निकाली गई। बरात में विंग कमांडर अभिनंदन, मां वैष्णो, पर्यावरण संरक्षण और मां काली की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।
मेला श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में राम बरात भव्य ढंग से निकाली जाती है। इसमें 40 झांकियां सजाई गईं। मुख्य सिंहासन पर श्रीराम और लक्ष्मण के साथ विश्वामित्र विराजमान रहे। बरात में 22 ट्रैक्टर ट्रालियां, 16 बग्गियां, एक जीपनुमा सिंघासन, राम लीला कमेटी का सिंघासन, ढोल, रोड लाइटें शामिल रहीं। झांकी में श्री वैष्णो माता, बांके बिहारी व शाहजहांपुर से आई सजी धजी बुग्गियां, विंग कमांडर अभिनंदन की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
बरात में पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश देती झांकी भी शामिल रही। वहीं झांकियों के माध्यम से प्रेम और भक्ति के दर्शन भी कराए गए। बरात में काली बने बच्चों ने मन मोह लिया।
विज्ञापन
हरदोई। परंपरागत ढंग से राम बरात को नुमाइश मैदान से रवाना किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्रा मधुर, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन उमेश अग्रवाल व मुख्य आयोजक राम प्रकाश शुक्ला ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का तिलक कर आरती उतारी। गणेश वंदना के साथ राम बारात को रवाना किया गया। राम बरात नुमाइश मैदान से शुरू होकर डीएम चौराहा, जेल रोड होते हुए रेलवे स्टेशन माल गोदाम के निकट से नघेटा रोड होते हुए बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, बाबा मंदिर, सांडी रोड, रामदत्त चौराहे होकर बड़ा चौराहे और रात में नुमाइश चौराहा लौटी।
राम बरात का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर कृष्ण अवतार दीक्षित, अमित बाजपेई, अमित त्रिवेदी, मनोज शुक्ला, वियोग चंद्र मिश्रा, अमलेंद्र नाथ मिश्रा, सुरेश चंद्र पांडे, केडी शक्ला, प्रेम शंकर द्विवेदी, संजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।

फोटो-21-श्री राम बारात में सजी श्री कृष्ण राधा की झांकी। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : HARDOI

फोटो-22-श्री राम बारात में विंग कमांडर अभिनंदन की झांकी। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : HARDOI

फोटो-19-नुमाइश मैदान में श्रीराम बारात में श्री राम का पूजन करते आयोजक राम प्रकाश शुक्ल व नगर पालिक- फोटो : HARDOI