फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ram and Lakshman reached Janakpuri with Guru Vishwamitra

गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुरी पहुंचे राम व लक्ष्मण

Fri, 31 Jan 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ram and Lakshman reached Janakpuri with Guru Vishwamitra
फोटो-23- नुमाइश मैदान में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
शहर के नुमाइश मैदान में चल रहे रामलीला कार्यक्रम में शुक्रवार को वृंदावन से आए श्री गोविंद गोपाल लीला संस्थान के कलाकारों ने गुरु विश्वामित्र के साथ राम व लक्ष्मण के जनकपुरी जाने व वहां राम और सीता की फुलवारी में प्रथम भेंट होने की लीला का मंचन किया।
विज्ञापन

कलाकारों ने मंचन कर दिखाया कि सीता स्वयंवर के लिए निमंत्रण मिलने के बाद राम और लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुरी पहुंचते हैं। गुरु विश्वामित्र के आगमन की खबर मिलने पर राजा जनक स्वयं उनका व दोनों राजकुमार का स्वागत व आवभगत करते हैं। गुरु विश्वामित्र राजा जनक व सभा में मौजूद लोगों से राम व लक्ष्मण का परिचय राजा जनक के पुत्रों के रूप में कराते हैं।
विज्ञापन

कलाकारों ने दिखाया कि विश्रामालय में पहुंचने के बाद शाम को गुुरु विश्वामित्र दोनों राजकुमारों से पूजन के लिए फूल लेकर आने को कहते हैं।
गुरु के आदेश पर राम व लक्ष्मण, दोनों फुलवारी में फूल लेने जाते हैं, जहां प्रभु श्रीराम व माता सीता की पहली बार भेंट होती है। इस मौके पर रामप्रकाश शुक्ला, कृष्ण अवतार दीक्षित, वियोग चंद्र मिश्रा, सुरेश पांडे, प्रेम शंकर द्विवेदी, प्रमोद मिश्रा, मुनेंद्र सिंह, बब्लू शुक्ला व संजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed