फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rajiv Gandhi remembered on death anniversary here

पुण्यतिथि पर याद आए राजीव गांधी

Fri, 22 May 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 22 May 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi remembered on death anniversary here

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि संकल्प

विज्ञापन
दिवस के रूप में कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को मनाई। इस मौके  वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी को राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए आज संकल्प लेना होगा।

जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुख सागर मिश्र ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा राष्ट्र के लिए किए गए योगदान पर चर्चा की और उन्हें आधुुनिक भारत का निर्माता बताया।

शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल ने देश की तरक्की में पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को कार्यकर्ताओं को बताया। उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने उनके बलिदान को विस्तार से बताया। इस मौके पर उपाध्यक्ष गुफरान कौसर ने महिलाओं के सशक्तीकरण में उनके प्रयासों की सराहना की।

महासचिव भुट्टो मियां ने कांग्रेसियों को घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों के प्रचार पर भी जोर दिया। पार्टी प्रवक्ता डा. राजीव कुमार सिंह ने राजीव गांधी को देश का सच्चा सिपाही बताया। इस मौके पर अजीत सिंह, अजहर यार खां, गुलाब सिंह, भुट्टो मियां, ओमेंद्र वर्मा, डा. श्याम प्रकाश शुक्ला, अकील खां, सुहैल अहमद और प्रमोद सिंह चंदेल आदि मौजूद थे।

उधर, संडीला में कांग्रेस कार्यालय में मोहम्मद इदरीश वारशी की अध्यक्षता मेें पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौैकेे पर देशपति यादव, सोहन लाल, नजमुल हसन, मेरारी लाल, ओमप्रकाश व नगर अध्यक्ष अजहर अली आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed