फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Raising the fury of nature groan provider

कुदरत के कहर से कराह उठा अन्नदाता

Wed, 18 Mar 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 18 Mar 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Raising the fury of nature groan provider

कुदरत के कहर से किसान कराह रहा है। सूखे के बाद

विज्ञापन
उम्मीद थी कि खरीफ की फसल से कुछ राहत मिलेगी, पर बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया। किसानों की मानें तो बेमौसम बारिश व तेज हवाओं से उसके खेत में खड़ी 50 से 60 फीसदी फसल बर्बाद हो गई, पर अफसरों ने जो आकलन किया, उसके आंकड़े के अनुसार 20 से 30 फीसदी फसल का नुकसान होना बताया जा रहा है।

इधर, मौसम बिगड़ने का असर सब्जियों और खाद्य पदार्थों पर पड़ा है। उधर, सर्दी और धूप के चलते संक्रामक रोग पैर पसारने लगे हैं। जिला अस्पताल में पिछले तीन दिनों से मरीजों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को मरीजों ने लाइन लगाकर दवाएं ली।

जिला कृषि अधिकारी डा. विनोद यादव ने बताया कि बारिश से जिले में प्रमुख रूप से गेहूं, राई/ सरसों, चना, मटर, मसूर, अरहर की फसलों को प्रमुख 20 से 30 फीसदी तक नुकसान हुआ है, जिससे पैदावार पर विपरीत असर पड़ेगा। उधर, पिछले दिनों से अचानक बदलते रहने वाले मौसम ने बेमौसम की बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा दिया है।

जिसके चलते पैदावार प्रभावित होना तय है, ऐसे में आटा, दाल, चावल, सब्जियों के भाव चढ़ना तय माना जा रहा है। सब्जी विक्रेता आरिफ ने बताया कि बारिश से सड़ने के हालत तक पहुंचने वाली सब्जियों के भाव तो स्थिर होने के साथ ही थोक बाजार में कम रेट हो रहे हैं।

पर, हर मौसम में उपलब्ध होने वाली सब्जियों के भावों में चढ़ान शुरू हो गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में दाम बढ़ने की संभावना बढ़ रही है। किराना व्यवसायी जय कुमार ने बताया कि अरहर की दाल में 5 रुपये किलो तक का उछाल आ गया है। जाहिर कि उत्पादन घटने पर दाल, चावल, आटा के दाम बढ़ना संभावित हैं।

उधर, मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। जिसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। इससे जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजोें की संख्या में बढ़ोतरी हो गई। प्रतिदिन के सापेक्ष अचानक मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सबसे अधिक मरीज वायलर फीवर और जोड़ों दर्द के पहुंच रहे है।

इसके अलावा जुकाम और एलर्जी के मरीजों की भी संख्या में इजाफा हुआ है। डा. विजय त्रिवेदी ने बताया कि मौसम के बदलाव से वायलर फीवर, जुकाम, कफ की समस्या, एलर्र्जी, सांस की परेशानी और जोड़ों दर्द जैसी बीमारियाें से लोग ग्रसित हो रहे हैं। इस मौसम में सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है।

सभी मौसम के अनुरूप कपड़े पहने। ठंडी चीजों का सेवन न करें। खानपान पर भी ध्यान रखें। ताजा भोजन करें। बाहरी खुली चीजों का सेवन कम करें। कहा कि समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें, उसके बाद ही किसी दवा का प्रयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed