{"_id":"5e9f308a8ebc3e90663159ff","slug":"rain-hardoi-news-knp556389199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भीगा कटा व खेत में खड़ा गेहूं, परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भीगा कटा व खेत में खड़ा गेहूं, परेशानी बढ़ी
विज्ञापन
फोटो-25- खेत में फसल काटने के बाद बनाए गए गेहूं के बोझ भी भीग गए। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सोमवार रात अतरौली और भरावन में एक घंटे रुक-रुककर बारिश होती रही। इसके कारण खेतों में गेहूं की फसल भीग गई। किसानों का कहना है कि बारिश से गेहूं का दाना मुलायम हो गया है। अब इसे सूखने में एक सप्ताह लगेंगे, इसके बाद ही फसलों की कटाई हो सकेगी।
मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक मौसम खराब होने की चेतावनी दी थी। सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। रात नौ से दस बजे के बीच तेज हवाएं चली और बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक बारिश होती रही। इससे गर्मी से तो राहत मिली लेकिन किसानों की मुसीबत बढ़ गई। बारिश के कारण खेतों में कटी पड़ी और खड़ी हजारों बीघा फसल भीग गई।
किसानों का कहना है कि बारिश के कारण फसल के दाने और बाली टूटने से खासा नुकसान हुआ है। जो फसल अभी खेतों में खड़ी है, उसके सूखने तक कटाई नहीं हो सकेगी। कटी फसल के बोझ दोबारा खोलकर सुखाने पड़ेंगे। सूखने के बाद ही फसल की थ्रेशिंग कराई जा सकेगी।