फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   rain,hardoi news,a little,rained down,in the city

जरा सी बारिश में शहर में छई छपाक छई, मौसम हुआ सुहाना

Fri, 07 May 2021 05:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
rain,hardoi news,a little,rained down,in the city
हरदोई। पिछले कई दिनों से गर्मी व उमस से बिलबिला रहे लोगों को शुक्रवार की सुबह हुई बारिश से कुुछ देर के लिए ही सही पर बहुत राहत मिली। बारिश के बाद निकली धूप ने उमस को जरूर बढ़ा दिया। इधर सुबह की बारिश के बाद हर गली व प्रमुख मार्ग पानी-पानी नजर आए।
विज्ञापन

गुरुवार की तरह ही शुक्रवार को भी सुबह से ही गर्मी का पूरा प्रभाव रहा। कुछ ही देर में छाई बदली व चली हवाओं को देखकर एहसास हो गया कि मौसम करवट लेने वाला है।
विज्ञापन

बदले मौसम ने लोगों की इन आशाओं पर पानी नहीं फिरने दिया और करीब आधे घंटे झमक कर बरसे। इस बारिश की फुहारों व ठंडी बयार के बीच मौसम काफी सुहाना रहा लेकिन 30 मिनट की बारिश में ही गली से लेकर मुख्य मार्गों तक पर पानी पानी ही नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की अधिकांश गलियां व प्रमुख मार्ग जलमग्न रहे। यहां तक की नुमाइश चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहे का फुटपाथ, नघेटा रोड, बाबा विश्वनाथ मंदिर के सामने का फुटपाथ जलमग्न दिखा।
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 11.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार की अपेक्षा दो डिग्री तापमान शुक्रवार को कम रहा। उन्होंने संभावना जताई कि शनिवार को भी बदली रहने के पूरे आसार हैं।

जरा सी बारिश में बाबा विश्वनाथ मंदिर के पास का फुटपाथ भी पानी से भर गया। पैदल आने जाने वाले तो दूर दोपहिया व चौपहिया वाहन सवार तक को यहां से गुजरने में मुश्किलातों का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे बाद यहां का पानी कम हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed