फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   rain effected farmer

बारिश : गेहूं के लिए वरदान, आलू-सरसों के लिए मुसीबत

Wed, 08 Jan 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
rain effected farmer
बारिश में छाता लगाकर स्कूल जाते बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
हरदोई। बुधवार सुबह कुछ इलाकों में तेज बारिश होने से किसानों के माथे पर बल पड़ गए। किसानों के लिए ये बरसात राहत के साथ आफत भरी भी रही। कृषि वैज्ञानिक का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए ये बारिश फायदेमंद है, लेकिन आलू, सरसों की फसल में रोग लगने की आशंका है। ऐसे में उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार रात से ही घने बादल छाए रहे। बुधवार सुबह बूंदाबांदी शुरू हो गई। मल्लावां और कटरी के इलाके में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई। शहर में भी दिन में कई बार तेज बारिश हुई। बारिश का असर ग्रामीण इलाकों में अधिक है। किसानों के चेहरे पर कहीं खुशी नजर आई तो कहीं चिंता भी दिख रही है। जिन किसानों के खेतों में गेहूं की बुवाई हो चुकी है, उन्हें ये बारिश राहत देगी। लेकिन आलू और सरसों की फसल के लिए ये मौसम मुफीद नहीं है। आलू में झुलसा रोग लगने की आशंका है। जबकि सरसों के फूल टूटने और फसल के पलटने की भी आशंका बनी हुई है। इसके कारण किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

मौसम हमेशा करता परेशान
किसान रामशंकर ने कहा कि अब आलू की फसल में नुकसान हो जाएगा। आलू की फसल तैयार हो गई है, लेकिन जिस तरह से बारिश हुई है, उससे फसल में रोग लगना तय है।
किसान शिवराम ने कहा कि दलहनी फसलों को बारिश के कारण नुकसान हुआ है। वह कहते हैं कि दलहनी फसल वैसे भी मुश्किल से तैयार होती है और अब बारिश से नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रामखिलावन ने बताया कि सरसों की फसल में फूल अच्छा आया है, लेकिन रुक-रुककर हो रही बारिश से फसल खराब हो जाएगी। पत्तियों में भी दाग पड़ जाएंगे। अगर तेज हवा चली तो फसल पलट जाएगी।
किसान बाबूराम का कहना है कि सरसों और आलू की फसल को नुकसान हुआ है। 24 घंटे में अगर मौसम साफ नहीं हुआ तो फसल ज्यादा प्रभावित होगी।
फसल में रोग लगे तो कृषि विज्ञान केंद्र में संपर्क करें
कृषि विज्ञान केंद्र में तैनात वैज्ञानिक डॉ. दीपक मिश्रा ने बताया कि अगर कई दिन तक आसमान में बादल छाये रहे और मौसम साफ नहीं हुआ तो मामूली बरसात से भी तिलहनी और दलहनी फसलों के अलावा आलू को भी नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि गेहूं, गन्ने की फसल को नुकसान नहीं है। तेज बारिश होने और हवाएं चलने पर नुकसान की आशंका रहेगी। अगर फसल में रोग लगे तो किसान कृषि विज्ञान केंद्र में संपर्क कर नि:शुल्क सुझाव ले सकते हैं।
बारिश और सर्द हवाओं से कांपे लोग
हरदोई। बुधवार सुबह से हो रही बारिश से मौसम का मिजाज भी बदल गया। सर्द हवाओं से लोग परेशान रहे। सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। बच्चे छाता लगाकर स्कूल गए।

मौसम विभाग की वेधशाला के प्रेक्षक रमेश वर्मा ने बताया कि छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 12 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। प्रेक्षक के मुताबिक एक मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed