फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   rain effected electricity supply

बारिश में लडख़ड़ाई विद्युत आपूर्ति, परेशान हुए लोग

Tue, 19 Oct 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
rain effected electricity supply
हरदोई। बारिश के कारण कई जगह बिजली संकट रहा। पूरे दिन बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे। शहर के बेलाताली उपकेंद्र की मेन लाइन में खराबी आने के कारण बिजली गुल रही। सांडी में सोमवार शाम उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन फुंकने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं पिहानी में भी उपकेंद्र का एक फीडर फेल होने के कारण आधे कस्बे की आपूर्ति बाधित हो गई। दोनों जगह मंगलवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

सांडी कस्बा स्थित उपकेंद्र से सांडी नगर व क्षेत्र के लगभग 250 से अधिक गांवों को आपूर्ति दी जाती है। सोमवार दोपहर एक बजे उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन खराब हो गई।
विज्ञापन

इससे नगर व पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार को मशीन की मरम्मत का काम शुरू किया गया। दोपहर लगभग 2.30 बजे करीब 25 घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान आपूर्ति न मिलने से नगर की 35 हजार से अधिक आबादी समेत क्षेत्र के डेढ़ लाख से अधिक लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह 33 केवी की मेन लाइन में खराबी आने के बाद सुबह लगभग 10 बजे बेलाताली उपकेंद्र से शहर की आपूर्ति बाधित हो गई। तकनीकी खामी दूर कर लगभग एक घंटे बाद उपकेंद्र से क्षेत्र की आपूर्ति बहाल की गई। रात लगभग 12 बजे पिहानी कस्बा स्थित उपकेंद्र में स्थित टाउन फीडर प्रथम ठप हो गया। इससे आधे नगर की आपूर्ति प्रभावित हो गई। मंगलवार शाम तक कर्मी मरम्मत में जुटे रहे। करीब 17 घंटे बिजली संकट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed