फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   railways,hardoi news

छुट्टा मवेशी बने मुसीबत, फरमान पर दौड़े रेलवे अफसर

Fri, 10 Jan 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
railways,hardoi news
कंडौहना गांव स्थित पशु आश्रय स्थल में मौजूद रेलवे के अधिकारियों की टीम। - फोटो : HARDOI
हरदोई। किसानों के बाद छुट्टा मवेशी अब रेलवे के लिए भी मुसीबत का सबब बनने लगे हैं। आए दिन ट्रेनों से कटकर मवेशियों की मौत होने के मामले को रेलवे के उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। मवेशियों के ट्रैक पर आ जाने से अप्रिय स्थिति होने की संभावनाएं बनी हुई हैं। मंडल मुख्यालय के अफसरों ने छुट्टा मवेशियों केे रेलवे ट्रैक के आसपास न आने देने का फरमान सुनाया तो रेलवे के अफसर समस्या का हल खोजते गुरुवार को दिन भर दौड़ते रहे। किसानों के परेशानी का सबब बने छुट्टा मवेशी अब रेल संचालन को भी प्रभावित करने लगे हैं। खेतों में घूमने वाले छुट्टा मवेशी आए दिन ट्रैक पर आ रहे हैं, इससे ट्रेनों की चपेट में आने से उनकी मौत तो हो ही रही है, लेकिन बड़ी समस्या यह है कि ऐसी स्थिति में ट्रेन को रोकना पड़ता है, जिससे ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है। इंजन को भी नुकसान पहुंच रहा है। केवल मंगलवार को ही कौढ़ा से बालामऊ के बीच अलग अलग जगहों पर यात्री ट्रेनों व मालगाड़ी की चपेट में आने से सात मवेशी मारे गए, हादसे के बाद इंजन की जांच के लिए ट्रेनों को 10 से 15 मिनट तक ट्रैक पर खड़ा रखना पड़ा, जिसका असर पीछे आ रही ट्रेनों पर भी पड़ा। विभाग के लिए समस्या बड़ी हो चली हैै। मंडल मुख्यालय/डीआरएम ऑफिस से इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं। कहा गया है कि स्थानीय अधिकारी इससे निपटने को प्रभावी रणनीति बनाएं, जिससे मवेशी ट्रैक पर न आ आएं। मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद सीनियर सेक्शन इंजीनियर रौजा अरुण कुमार सक्सेना, सीनियर सेक्शन इंजीनियर हरदोई एसके श्रीवास्तव, रेल यातायात प्रभारी शैलेष कुमार, स्टेशन अधीक्षक हरदोई राजीव आर्या, आरपीएफ इंचार्ज धर्मवीर सिंह व बब्लेश कुमार आदि की संयुक्त टीम ने हरदोई से होकर गुुजरे रेल ट्रैक के किनारे वाले इलाकों से मवेशी पकड़ने के लिए कंडौहना व नया गांव स्थित गोशाला पहुंच कर संचालकों से संपर्क किया, लेकिन कोई खास नतीजा नहीं निकला। इसके बाद अफसरों के निर्देश पर टीम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेएन पांडेय से मिलकर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी है। टीम के सदस्यों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता हुई है, इस संबंध में संयुक्त रिपोर्ट बनाकर मंडल मुख्यालय भेजी गई। निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह दिल्ली से लखनऊ जा रही रेलवे के महाप्रबंधक टीपी सिंह के स्पेशल सैलून लखनऊ के आलम नगर के पास पहुंचा तभी ट्रैक पर मवेशी आ गया। इंजन की चपेट में आए मवेशी की मौत हो गई, इंजन की जांच में सब कुछ दुरुस्त मिलने के बाद सैलून को आगे के लिए रवाना किया गया। इसका मैसेज पास होते ही अधिकारी इस मिशन को लेकर और सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed