फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   railway gives relife to kumbh passenger

कुंभ जाने वालों को मेला सरचार्ज से राहत

Tue, 19 Jan 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
railway gives relife to kumbh passenger
हरदोई। हरिद्वार में आयोजित हो रहे कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को रेल से वापस आने पर मेला सरचार्ज नहीं देना होगा। मेला सरचार्ज हटाए जाने संबंधी दो साल पुराना आदेश आगे भी प्रभावी रहेगा। मंगलवार को मुरादाबाद की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रतिदिन सौ से डेढ़ सौ श्रद्धालु हरिद्वार कुंभमेले से वापस आ रहे हैं, इससे वे सीधे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

हरिद्वार में आयोजित होने वाले पूर्ण कुंभ मेले का शुभारंभ हो चुका है। मेला शुरू होने से पहले ही रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के तहत लंबे समय से बंद चल रही देहरादून एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस व प्रयाग योगनगरी एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया है। तीनों ट्रेनेें खासतौर पर कुंभ मेले के लिए शुरू की गई हैं। मेला शुरू होने के बाद औसतन हर रोज जनपद से एक सैकड़ा लोग हरिद्वार जा रहे हैं। औसतन वहां से प्रतिदिन सौ से डेढ़ सौ लोग वापस आ रहे हैं। मेले में जाने वाले यात्रियों को वहां से वापसी के दौरान मेला सरचार्ज देना होगा या नहीं इस पर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। मुरादाबाद की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने इसको लेकर स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने आदेश जारी कर बताया है कि मेला सरचार्ज वर्ष 2018 में निष्प्रभावी कर दिया गया था। यह आगे भी निष्प्रभावी रहेगा। श्रद्धालुओं को इस प्रकार का कोई सरचार्ज नहीं देना होगा। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री हित में यह निर्णय लिया है। रेल प्रशासन यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा दिलाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

विशेष मेलों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इस नियम के निष्प्रभावी होने से पहले ऐसी ट्रेनों में मेला स्थल स्टेशन से टिकट लेने व बुक कराने पर यात्रियों को निर्धारित मेला सरचार्ज देना होता था। जनरल क्लॉस में यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट की निर्धारित धनरशि के साथ पांच रुपये व रिजर्वेशन कराने वालों को प्रति टिकट 15 से 20 रुपये मेला सरचार्ज देना होता था। इस नियम को वर्ष 2018 में निष्प्रभावी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed