{"_id":"5d1f9c288ebc3e3cad42e20e","slug":"rai-water-harvesting-system-will-be-stablished-in-government-office-hardoi-news-knp499869739","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालयों में बनेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालयों में बनेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों में बनेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
हरदोई। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों और कालोनियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा। डीएम पुलकित खरे ने विभागीय अधिकारियों इस बारे में निर्देश दिए हैं। कहा कि गिरते जल स्तर के कारण भविष्य में भीषण जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस संबंध में अभी से सजग होकर सार्थक प्रयास करना आवश्यक है।
प्रत्येक कार्यालय एवं सरकारी कालोनियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम शीघ्र विकसित किया जाना है। उन्होंने कहा कि जिन कार्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा ग्राउंड वाटर रिचार्ज सिस्टम पहले से है, तो उसे क्रियाशील बनाना सुनिश्चित करें। अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्देशित किया कि अवर अभियंताओं को मिशन मोड पर लगाकर सभी आवासीय कालोनियों का तीन दिन में सर्वे करा लें। प्रत्येक आवास में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तथा ग्राउंड वाटर रिचार्ज सिस्टम की व्यवस्था के आगणन तैयार कराएं।