{"_id":"94b8d37840e3b8769704e66a60bf8c6b","slug":"questionnaires-distributed-40-minutes-late-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी में 40 मिनट देर से बंटे प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी में 40 मिनट देर से बंटे प्रश्नपत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 20 Feb 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजीआईसी में बीती रात ग्यारह बजे तक स्टाफ व केंद्र
विज्ञापन
व्यवस्थापक परेशान रहे। रात तक पूरे पेपर आदि नहीं मिलने से परेशान
कार्यवाहक प्रधानाचार्या शशी दीप्ति ने परीक्षा प्रभारी समेत कई अफसरों के
फोन मिलाए पर किसी ने भी फोन तक उठाने की जहमत नहीं की।
सुबह पहली पाली की परीक्षा जैसे तैसे निपट सकी। फिर द्वितीय पाली में इंटर के 58 बच्चों को पेपर न मिलने से परेशान होना पड़ा। कक्ष संख्या 7, 8 व 9 में परीक्षार्थी पेपर न मिलने से चालीस मिनट तक खाली बैठे रहे। ढाई बजे तक पेपर न मिलने पर छात्रों ने स्कूल में हंगामा शुरू कर दिया।
मौके पर सुरक्षा को एक सिपाही तक के न होने पर जीजीआईसी की दोनों टीचर्स कमरे में बैठ कर रोने लगीं। केंद्र व्यवस्थापक विजयकांत मिश्रा ने बताया कि 2:40 बजे लेखाधिकारी पेपर लेकर पहुंचे थे। जिन बच्चों का पेपर से विलंब हुआ उन्हें अलग से समय दिया गया।
उधर, हामिद अली इंटर कालेज को अबकी परीक्षा केंद्र न बनाने पर पहली बार बोर्ड परीक्षा के दौरान सन्नाटा छाया दिखाई दिया। कालेज में पिछले तकरीबन चालीस वर्ष से बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनता आया है, पर अबकी इसे अनफिट करार देने पर बोर्ड ने सेंटर नहीं दिया।