फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pulses-oilseeds and vegetables scorched by frost

Hardoi News: पाले से झुलस रही दलहन-तिलहन और सब्जियां

Tue, 10 Jan 2023 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Pulses-oilseeds and vegetables scorched by frost
फोटो-24- खेत में खड़ी सरसों की फसल - फोटो : HARDOI
हरदोई। कोहरे के साथ पड़ने वाले पाले से पपीता, केला, दलहनी, तिलहनी, आलू और सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। पाले से फसलों का झुलसना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक अब तक पांच फीसदी से अधिक फसलों को नुकसान हो चुका है। मौसम में यदि एक-दो दिन में सुधार नहीं हुआ तो यह 10 फीसदी तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान में लखनऊ मंडल में 12 जनवरी तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में पाले से आलू, सब्जियों में बैगन, टमाटर, मिर्च और चपन कद्दू, सरसों, मटर, अरहर, मसूर, चना, केला और पपीता को तेजी से नुकसान पहुंच रहा है। पाले के कारण फूल वाली फसलों के फूल और पत्तियां झुलसा से प्रभावित हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सीपीएन गौतम ने बताया कि अब तक पाले से फसलों के बचाव के लिए किसानों को सलाह जारी की गई है। इसके लिए किसानों के वाट्सएप ग्रुप भी बनाए गए हैं।

ऐसे करें फसलों का बचाव
- खेत में हल्की सिंचाई करनी चाहिए।
- सब्जियों की फसलों को पुआल व पॉलीथिन से ढकें।
कीटनाशक का करें छिड़काव
- फेनामिडोन प्लस मैनकोजेब - मात्रा 2.5-3.0 ग्राम दवा प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें।
- मेटीराम प्लस पायरास्ट्रोरोबिन - मात्रा 3 ग्राम दवा प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें।
- साइमैक्सोनिल 8% मैनकोजेब 64% मात्रा तीन ग्राम दवा प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें।
- फैमाकसाडोन 16.6% साइमैक्सोनिल 21.1% मात्रा : एक मिलीलीटर दवा प्रति लीटर पानी कि दर से घोल बनाकर छिड़काव करें।
- गेहूं, सरसों व गन्ना की फसल पर एनपीके 19:19:19 की एक किलो मात्रा प्रति एकड़ की दर से 120 से 140 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।
- सब्जियों में झुलसा से बचाव के लिए 200 ग्राम घुलनशील गंधक चूर्ण को 100 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।

फोटो-25- खेत में खराब हो रही फसल दिखाता किसान रंजित सिंह

फोटो-25- खेत में खराब हो रही फसल दिखाता किसान रंजित सिंह- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed