फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   protest,hardoi news,hands,sevadal,placards

हाथों में तख्तियां लेकर सेवादल पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 31 May 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
protest,hardoi news,hands,sevadal,placards
हरदोई। शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी को बर्खास्त करने, यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा को भी निरस्त किए जाने की मांग लेकर वैटगंज स्थित कैंप कार्यालय में सेवादल पदाधिकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ला शोले ने कहा कि शिक्षा राज्यमंत्री अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने भाई का गरीबी रेखा में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर विश्वविद्यालय में प्रवक्ता के पद पर चयन कराया।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के आवाज उठाने पर मंत्री के भाई को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त शिक्षा राज्यमंत्री को भी बर्खास्त किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यूपी बोर्ड की कक्षा 12 की परीक्षाएं कराने से पूर्व छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कोरोना वैक्सीन लगाया जाना आवश्यक है। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के सचिव राम गोपाल दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, जिला महामंत्री इस्लाम गाजी, सर्वेश कुशवाहा, खलील अहमद, मोबीन अहमद, जैनेंद्र मिश्रा, सर्वेश राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed