फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   protest against water cricess

पेयजल की किल्लत दूर करने को किया प्रदर्शन, आश्वासन पर माने

Tue, 17 Mar 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
protest against water cricess
पिहानी। मोहल्ला निजामपुर कटराबाजार के लोगों ने सोमवार को सड़क निर्माण से पहले पानी की किल्लत दूर किए जाने व भूमिगत पाइप लाइन की मरम्मत कराने की मांग कर प्रदर्शन किया। चेयरमैन हाजी साजिद अंसारी से उनके आवास पर मिलकर समस्या बताई। चेयरमैन के समस्या निस्तारित किए जाने का आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

कस्बे में निजामपुर से कंजड़ चौराहे तक की जर्जर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार को मोहल्ले के शिशुपाल, प्रियंका, उर्मिला, मुन्नी, गीता, पप्पी, राधा, मीरा, अनीता, अनारकली, पूनम, पवन, समी, हसन ताहिर, लियाकत, इस्माईल व कय्यूम आदि ने सड़क निर्माण से पहले मोहल्ले की पेयजल समस्या दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

लोग पाइप लाइन की मरम्मत की मांग कर पक्का तालाब के पास प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने के बाद पालिका के लिपिक गोपाल कृष्ण मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता की। प्रदर्शनकारियों ने आवास पर पहुंचकर चेयरमैन से मुलाकात की और उन्हें समस्या बताई। चेयरमैन हाजी साजिद अंसारी ने जल्द समस्या निस्तारित किए जाने का आश्वासन दिया। चेयरमैन ने बताया कि पाइप लाइन काफी पुरानी है, जिसके चलते कई जगह जलापूर्ति में दिक्कत आ रही है। कुछ हिस्सों में मरम्मत व कुछ में नई लाइन डलवाई जानी है। जांच करवा कर मोहल्ले में स्टैंड पोस्ट, हैंडपाइप और टंकी रखवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed