{"_id":"5e307d7d8ebc3ebfe5620b56","slug":"protest-against-contractor-hardoi-news-knp5410923130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते बिजली विभाग के ठेकाकर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
हरदोई। विद्युत संविदा मजदूर कल्याण समिति के बैनर तले ठेकाकर्मियों ने मंगलवार को ठेकेदार पर मनमानी करने का आरोप लगा कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने एडीएम संजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच की मांग की है।
ठेकाकर्मियों ने कहा है कि बिजली विभाग के उपकेंद्रों का संचालन एक दिसंबर से एक प्रख्यात कंपनी को सौंप दिया गया है। जिसमें वह सभी ठेके पर काम कर रहे हैं। बताया कि 21 जनवरी को एक पूर्व ठेकेदार ने सांडी रोड स्थित ग्रामीण व शहरी उपकेंद्र, तत्योरा, बावन, ऐजा, कराही व सुरसा पहुंच कर फिर से उपकेंद्रों के संचालन का जिम्मा अपनी फर्म को मिलने की बात कही और उपकेंद्रों पर काम कर रहे 15-15 लोगों में से सात-सात लोगों को हटा दिया।
इससे पूर्व भी ठेकेदार के पास कई उपकेंद्रों के संचालन का काम था, तब भी उपकेंद्र पर आठ लोगों से काम लेकर विभाग से 15 लोगों का भुगतान लिया जा रहा था। कर्मियों को निर्धारित से कम भुगतान दिया जा रहा था। उन्होंने मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग एडीएम से की है। इस मौके पर रामसुफल, आनंद कुमार, विनय कुमार, रामशंकर, चंद्र कुमार, संतोष शुक्ला, सुखदेव, नसीम, महेंद्र प्रसाद, रविकांत, अभिषेक कुमार, राज, रिजवान, अवधेश, शिवकुमार, रामनरेश, श्रवण कुमार, विकास सिंह, मोहित राठौर, श्रीकांत, हिमांशु सिंह, एसके चंद्रा व रामप्रताप सिंह मौजूद रहे।