फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Proposal to develop seven places including Ruiya Garhi and Mangalgiri Ashram approved

Hardoi News: रुइया गढ़ी और मंगलगिरि आश्रम समेत सात स्थानों को विकसित करने का प्रस्ताव मंजूर

Wed, 20 Aug 2025 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Proposal to develop seven places including Ruiya Garhi and Mangalgiri Ashram approved
हरदोई। जनपद के सात अलग-अलग स्थानों पर पर्यटन विकास के कार्य कराए जाने के प्रस्तावों को शासन ने मंजूरी दे दी है। इनमें माधौगंज विकास खंड का ऐतिहासिक रुइया गढ़ी और अहिरोरी का महर्षि मंगलगिरि आश्रम भी शामिल है। प्रस्ताव मंजूर किए जाने को लेकर पर्यटन विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की ओर से पिछले कुछ समय से विकास कार्याें को मंजूरी दी जा रही है। खासतौर पर धार्मिक स्थलों और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थानों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने का काम हो रहा है। इसके लिए संबंधित जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रस्ताव भी मांगे गए थे। प्रस्तावों के आधार पर शासन ने जिलाधिकारी से संबंधित स्थलों पर विकास कार्य कराने के लिए भूमि संबंधी प्रस्ताव मांगे गए थे।
विज्ञापन

भूमि संबंधी प्रस्तावों को संस्तुति के साथ जिलाधिकारी ने शासन को भेज दिया था। इसी क्रम में जनपद के सात स्थानों पर पर्यटन विकास के लिए बजट दिए जाने की मंजूरी शासन ने दी है। छह स्थानों पर एक-एक करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है जबकि एक स्थान के लिए 75 लाख रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। पर्यटन विभाग के लखनऊ मंडल के उपनिदेशक डॉ. कल्याण सिंह ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सूचना भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन स्थानों पर पर्यटन विभाग कराएगा विकास कार्य
1. माधौगंज में रुइया गढ़ी पर 75 लाख रुपये की लागत से कार्य होंगे।
2. अहिरोरी के महर्षि मंगलगिरि आश्रम बाबा भूतनाथ दरबार के परिसर में एक करोड़ रुपये से कार्य होंगे।
3. धोबिया आश्रम में एक करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे।
4. भरखनी विकास खंड के अमिरता स्थित रामताल मंदिर में एक करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे।
5. टोडरपुर विकास खंड के फत्तेपुर गयंद स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर परिसर में एक करोड़ रुपये से कार्य कराया जाएगा।
6. माधौगंज में बेरिया बाबा आश्रम परिसर में एक करोड़ रुपये से काम होगा।
7. कछौना में बाबा लंगड़ेदास हनुुमान कुटी मंदिर में भी एक करोड़ रुपये से कार्य कराए जाएंगे।



पर्यटन विभाग के उपनिदेशक डॉ. कल्याण सिंह काे एक पत्र मिला है। इस पत्र में उक्त कार्याें की मंजूरी की जानकारी दी गई है। नियमानुसार विकास कार्य कराए जाएंगे। -डॉ. राम प्रकाश, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed