{"_id":"d6f526d96137d4f76000594773a772bc","slug":"procession-of-lord-rama-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 31 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में परंपरागत रूप से मुख्य
विज्ञापन
मार्गों पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। शिव पार्वती, राधा
कृष्ण, गणेश, राम-सीता, लक्ष्मण व हनुमान आदि देवी देवताआें की आकर्षक
झांकियों का नगर वासियों द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया।
बाला जी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करती रही। इसका समापन माता गायत्री मंदिर के पास देर रात को हुआ। इससे पूर्व वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार नगर के युवकों ने श्रीराम के जन्म के उपलक्ष्य में नगर के मुख्य मार्ग पर जमकर अबीर गुलाल उड़ाते हुए एक दूसरे पर रंग डाला।
ज्ञात हो कि रामनवमी के तीसरे दिन श्रीराम जुलूस के पूर्व रंग खेलने की वर्षों से परंपरा रही है। इस मौके पर बसंत गुप्ता, मानव, दीपक गुप्ता, धीरू अवस्थी, वासू वर्मा, आसित गुप्ता आदि नवयुवकों ने भाग लिया।